सीआईए-2 के पुलिस दल ने की तुरन्त कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री सुरेन्द्र सिहँ भोरिया के कुशल मार्गदर्शन एवम उचित दिशा-निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों, अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वांिछत आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के दौरान 27 दिसम्बर 2024 को थाना पड़ाव क्षेत्र चन्द्रपुरी कालोनी अम्बाला छावनी रोड के पास से अवैध हथियार रखने के मामले में सीआईए-2 अम्बाला के पुलिस दल ने निरीक्षक महिन्द्र सिहँ के नेतृत्व में तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी अरूण निवासी डेहा कालोनी अम्बाला छावनी जिला अम्बाला को अवैध हथियार देसी पिस्तोल व जिन्दा रौन्द सहित गिरफ्तार कर थाना पड़ाव में मामला दर्ज करके माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
27 दिसम्बर 2024 को सीआईए-2 के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी अवैध हथियार लेकर रेलवे खेल मैदान नजदीक चन्द्रपुरी कालोनी के पास खड़ा है जो किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। सूचना उपरान्त सीआईए-2 अम्बाला के पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना पड़ाव क्षेत्र रेलवे खेल मैदान नजदीक चन्द्रपुरी कालोनी के पास खड़े संदिग्ध को काबू कर तलाशी लेने पर उससे अवैध हथियार देसी पिस्तोल व जिन्दा रौन्द बरामद किया। आरोपी की पहचान अरूण निवासी डेहा कालोनी अम्बाला छावनी जिला अम्बाला के रूप में हुई जिसे अवैध हथियार सहित गिरफ्तार कर थाना पड़ाव में मामला दर्ज किया।