पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री सुरेन्द्र सिहँ भोरिया के निर्देशानुसार 31 दिसम्बर 2024 को अम्बाला पुलिस से सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के सम्मान में पुलिस आफिसर इन्स्टीटयूट अम्बाला शहर में विशेष विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें माननीय उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अम्बाला श्री विजय कुमार के नेतृत्व में अम्बाला पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया। सेवानिवृत पुलिस अधिकारी निरीक्षक राम चरण न0 983/अम्बाला, उप-निरीक्षक जसबीर सिहँ नं0 946/अम्बाला, सहायक उप निरीक्षक सेवक राम, सहायक उप निरीक्षक उर्मिला नं0 188/अम्बाला, मुख्य सिपाही जसपाल सिहँ नं0 1475/अम्बाला, मुख्य सिपाही शीशपाल नं0 892/अम्बाला व मुख्य सिपाही गुलाब सिहँ नं0 1395/अम्बाला को उपहार भेंट कर पुष्पहार पहनाएँ और उनके भविषय की मंगल कामना करते हुए उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को भी सेवा भाव के लिये प्रेरित किया।
इस अवसर पर उपस्थित सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों व उनके परिजनों ने माननीय पुलिस अधीक्षक अम्बाला के कुशल मार्गदर्शन में किए गए इस विशेष सम्मान समारोह के लिए उनका व अम्बाला पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज का दिन हमारे लिए जीवन का सबसे अविस्मरण्ीाय एवम यादगार दिन रहेगा। हम सभी आदरणीय महोदय पुलिस अधीक्षक अम्बाला का हार्दिक अभिनन्दन करते है।
माननीय उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अम्बाला ने सेवानविृत पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के भविष्य की मंगल कामना करते हुए कहा कि उनके द्वारा जिला अम्बाला में पुलिस विभाग में सच्चीनिष्ठा, आमजन की सेवा सुरक्षा व सहयोग की भावना को निभाते हुए किए गए कार्यो की मैं सराहना करता हूँ। उन्होने कहा कि पुलिस विभाग में पुलिस अधिकारी/कर्मचारी के लिए यदि कोई सबसे अनिवार्य कार्य है तो वह है धैर्य, सहनशक्ति, हौसला, लगन, सच्चीनिष्ठा व ईमानदारी। हम सभी इनको ध्यान में रखते हुए अपने कार्य का निर्वहन करें जिससे आमजन की सेवा, सुरक्षा व सहयोग की भावना को बल मिल सके।