भाजपा नेता कपिल विज के आदेशों पर निर्माण कार्य में जंग लगा सरिया बदलकर नया सरिया लगाया।
अम्बाला छावनी में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी- कपिल विज
अम्बाला 3 जनवरी 2025: भाजपा नेता कपिल विज जी के आदेश पर बी.डी. फ्लोर मिल के पीछे हरिनगर में पुलिया के निर्माण कार्य में जंग लगा हुआ सरिया हटाकर नया सरिया डाला गया। गौरतलब है कि कपिल विज ने इस निर्माणाधीन पुलिया का 30 दिसंबर 2024 को निरीक्षण किया था। कपिल विज को निरंतर शिकायत मिल रही थी कि पुलिया के निर्माण में कोताही बरती जा रही है और निर्धारित मानकों की अवहेलना की जा रही है। इसी के चलते वो तुरन्त भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने निरीक्षण में पाया कि पुलिया के निर्माण में निम्न गुणवत्ता का जंग लगा सरिया प्रयोग किया गया था।
कपिल विज ने पुलिया के निरीक्षण के दौरान निगम कमिश्नर सचिन गुप्ता को इसके निर्माण की कमियों को बताते हुए अविलंब त्रुटियों को दूर करने को कहा था। उन्होंने इस कार्य से संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को भी कड़ी चेतावनी दी थी और सरिए को तुरंत मानक के अनुसार बदलने के निर्देश दिए थे। आज उनकी समयानुसार कार्यवाही से अम्बाला छावनी के इस विकास कार्य को उच्च गुणवत्ता का स्तर मिल गया। कपिल जी ने इस बारे में कहा कि अनिल विज आदर्शों के लिए जाने आते है अतः उनके गृहक्षेत्र में किसी भी विकास कार्य में मानकों व गुणवत्ता की कमी को हरगिज़ बर्दाश्त नहीं की जाएगा। कपिल विज ने कहा कि मै स्वयं एक जिम्मेदार भाजपा कार्यकर्ता के रूप में अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए मंत्री अनिल विज द्वारा करवाए जा रहे हर एक विकास कार्य पर चौकीदार बन कर नजर रखूंगा। और अम्बाला छावनी की जनता ने अनिल विज को जो सातवीं बार फिर से सेवा का मौका दिया है उस सेवा में जी जान लगा कर योगदान दूंगा।