अम्बाला 4 जनवरी 2025: हरियाणा के ऊर्जा व परिवहन मंत्री श्री अनिल विज जी के नेतृत्व में अम्बाला छावनी में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। इसी कड़ी में भाजपा नेता श्री कपिल विज जी के मार्गदर्शन में आज वार्ड नम्बर 26, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी मे लगभग 23 लाख की लागत से नई सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया। भाजपा महामंत्री श्री संजीव सोनी जी के नेतृत्व में व भाजपा जोन प्रधान श्री संजय वर्मा जी की उपस्थिति में वहां के स्थानीय निवासी श्री प्रमोद जोशी जी व श्री रविन्द्र गोयल जी ने नारियल फोड़कर इस सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। जनता ने अनिल विज को सातवीं बार अंबाला छावनी का विधायक चुना है जिसका हिसाब वह निरंतर यहाँ के नागरिकों की सेवा करके अदा कर रहे है। 2014 में भाजपा की सरकार बनी तब अनिल विज जी को स्वास्थ्य व खेल मंत्रालय मिला। स्वास्थ्य मंत्री बनते ही उन्होंने आधुनिक चिकित्सा से लैस नागरिक अस्पताल और अटल कैंसर अस्पताल के साथ- साथ हार्ट केयर सेंटर की इकाई भी यहां जनता को समर्पित की। होम्योपैथी कॉलेज भी छावनी को उन्हीं की दूरदर्शिता से मिला है। खेलमंत्री बनकर वॉर हीरोज स्टेडियम में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर के फीफा अप्रूव्ड फुटबॉल स्टेडियम, ऑल वेदर स्विमिंग पूल व आधुनिक बैडमिंटन हॉल बनवा कर दिया। आयुष मंत्रालय मिलने पर उन्होंने कई योग शालाएं, प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देते हुए कई पंचकर्मा सेंटर खुलवाए। जिससे आयुर्वेद का लोगों ने असल में लाभ उठाना प्रारंभ किया। 2019 में दोबारा वो स्वास्थ्य के साथ गृहमंत्री बने। उन्होंने सुभाष पार्क जनता का जनता को तोहफा दिया जहां पर्यटकों से साथ बच्चों, वयस्कों और बुजुर्गों का तांता लगा रहता है। चंडीगढ़ की सुखना लेक की तेज पर उन्होंने सुभाष पार्क में लेक बनवा कर बोटिंग भी एडवेंचर स्पोर्ट्स के रूप में भेट की। अभी बड़े प्रोजेक्ट्स में शहीदी स्मारक, साइंस म्यूजियम, फायर ब्रिगेड की नई बिल्डिंग, छावनी का शॉपिंग हब बनने जा रही बैंक स्केयर, खानपान के शौकीनों के लिए नाइट फ़ूड स्ट्रीट के तोहफे वह इस वर्ष देने वाले हैं। अंबाला छावनी जोकि पूर्व सरकारों की अनदेखी के चलते एक कस्बा बन कर रह गया था उसे अनिल विज ने ही स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किया है। अब जल्द ही रिंग रोड़ और डोमेस्टिक हवाई अड्डा जनता को समर्पित करके वो अंबाला छावनी को महानगर बनने की दिशा में ले जायेंगे। निरंतर चलने वाले विकास कार्य जैसे नालियां, सड़के आदि निरंतर बन रही हैं और छावनी का रूप बदल रही है। इसी कड़ी में आज हाउसिंग बोर्ड की सड़क के निर्माण का आरंभ हुआ। इस अवसर पर बुथ प्रधान नरेश धवन, बु थ प्रधान मनमोहन, बुथ प्रधान देवराज ठाकुर, बुथ प्रधान कंवलजीत नरूला, राजेश सिंगला, डॉ नीरज हरजाई, रमेश शर्मा, विकास बत्रा, नवीन गुलाटी, शालीन पुरी, मनु आनंद, सुनील बत्रा, नरेंद्र भारद्वाज, मनीष नागपाल, रतन सिंह माटा, पूजा बेदी, मोनिका विग, बृजमोहन विग, कृष्ण वाही, सतपाल भोला, अनिल सोनकर, प्रभाकर पराशर, दीपक पुरी, गिरिश टंडन, आशीष सभरवाल, शिव सरना, राजेश मिश्रा, मीनल जोशी आदि मौजूद रहे।