पंजाब में आज से 3 हजार सरकारी बसें 3 दिन बंद रहेंगी। इसमें पंजाब रोडवेज, PRTC और पनबस की सभी बसें शामिल हैं। इन सभी बसों के कर्मचारी 6 जनवरी से 8 जनवरी तक हड़ताल पर रहेंगे। सरकारी कर्मचारियों ने भी इन्हें समर्थन दे दिया है। इसके अलावा कर्मचारी कल चंडीगढ़ में CM आवास के बाहर प्रदर्शन भी करेंगे। इससे यात्रियों को प्राइवेट बसों पर निर्भर रहना पड़ेगा।
इस हड़ताल के चलते हरियाणा से पंजाब जाने वाली बसों की कमी के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है व बसों में जगह न होने के कारण घंटों इंतजार करना पड़ रहा है
अम्बाला छावनी बस सटेंड पर यात्री बसों का इंतजार करते नजर आए व कई रुट बदल कर सफर करने को मजबूर हुए
हड़ताली कर्मचारी उन्हें पक्का करने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर पनबस और पीआरटीसी ठेका कर्मचारी यूनियन ने पिछले महीने सभी मंत्रियों को मांग पत्र भी सौंपे थे। इसके बावजूद उनकी मांग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
इसके उलट पड़ोसी राज्य हरियाणा और हिमाचल वहां की सरकारें कर्मचारियों को 2 साल बाद परमानेंट कर रही हैं। मगर, पंजाब सरकार उमा देवी फैसले का बहाना बनाकर पंजाब के कर्मचारियों का शोषण कर रही है।