दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि चुनाव बहुत ही बढ़िया बगिया है, इसको आप सजाते रहिए। पूरी दुनिया में 2024 में चुनाव हुए। 2024 में 8 राज्यों में चुनाव हुए और लोकसभा चुनाव हुए। विश्व में मैक्सिमम वोटिंग का रिकॉर्ड हमारे पास बना। वायलंस फ्री इलेक्शन और महिलाओं की भागीदारी की रिकोॉर्ड बना।
एक और मुकाम हम हासिल करने वाले हैं। हम 99 करोड़ वोटर्स को पार कर रहे हैं। हम एक अरब वोटर्स वाला देश बनने वाले हैं। ये एक वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा।
विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। इसके अलावा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं। इसके चलते 18 फरवरी से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी कराए जाने की संभावना है।
2020 के विधानसभा चुनावों की घोषणा 6 जनवरी को हुई थी। विधानसभा की सभी 70 सीटों पर 8 फरवरी 2020 को सिंगल फेज में वोटिंग हुई थी और 11 फरवरी को नतीजे घोषित हुए थे।
2020 में आम आदमी पार्टी (AAP) को 53.57% वोट के साथ 62 सीटें मिली थीं, जबकि भाजपा को 8 सीटों सहित कुल 38.51% वोट मिले थे।
वहीं, कांग्रेस को 4.26% वोट मिले थे लेकिन पार्टी अपना खाता खोलने में भी नाकाम रही थी। 2015 के चुनाव में भी कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी।
चुनाव आयोग ने काउंटिंग, वोटिंग के आरोपों पर एक-एक कर जवाब दिया
चुनाव आयोग ने बताया कि एक ग्लोबल एक्सपर्ट हैं, चुनाव चल रहा था तब कहा था कि ईवीएम हैक हो सकती है। वहां ईवीएम होती ही नहीं है। वे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हैं। उसी एक्सपर्ट ने कहा कि हमें काउंटिंग करने में एक-डेढ़ महीना लगा और इंडिया में एक दिन में काउंटिंग हो जाती है।
सुबह साढ़े 9, 11, 1 3 तक कलेक्टर जाते हैं और ट्रेंड देखते हैं। 6 बजे चुनाव खत्म नहीं हुआ और मैं एक्जेक्ट वोटर दे दूं। ऐसा कहीं हो सकता है। साढ़े पांच बजे के बाद 7 बजे के बीच अफसर जाता है, जितने लोग लाइन में खड़े हैं, उन्हें वहीं रहने को कहते हैं। उसके बाद वोटिंग खत्म कराते हैं, मशीन सील करते हैं, बैट्री सील करते हैं। 17 सी हाथ से लिखते हैं, एजेंट को देते हैं, सील कराते हैं। पोल बंद होने से पहले 40 लाख ऐसे फॉर्म 17 सी फॉर्म एजेंट्स को दिए जाते हैं।
कहीं तो एक महीना काउंटिंग नहीं हो पा रही है। हमसे पूछा जा रहा है कि 5 बजे के बाद वोटिंग परसेंटेज बढ़ा दिया गया। साढ़े ग्यारह और 12 बजे रात के बाद भी हमने शुरू किया। 6 बजे बताने को कह रहे हैं, 6 बजे पोलिंग बंद कराएं, मशीन सील करें या ये बताएं कि कितना वोट हुआ। ये इम्पॉसिबल है। फॉर्म 17-सी भी धीरे-धीरे रात तक अपडेट होता है। अगले दिन हम एक स्क्रूटनी करते हैं ऑब्जर्वर्स और कैंडिडेट को बुलाते हैं परसेंटेज रिवाईज्ड करते हैं।
मिस मैच हो गया, काउंटिंग में गलती हुई। ऐसा कहते हैं। चुनाव के वक्त लोग बोल देते हैं ऐसी बातें बोलकर। एक चैनल ने बताया कि 5 लाख वोट बढ़ाकर गिन दिए। अपनी न्यूज विद ड्रॉ कर लेते हैं बाद में, लेकिन नुकसान तो हो गया। 70 हमारे प्रॉसेस हैं और वेबसाइट पर डिटेल्ड गाइडलाइन उपलब्ध हैं।