हरियाणा के ऊर्जा व परिवहन मंत्री श्री अनिल विज जी के नेतृत्व में अम्बाला छावनी में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। इसी कड़ी में भाजपा नेता श्री कपिल विज जी के मार्गदर्शन में आज वार्ड नम्बर 22, सुंदर नगर मे लगभग 09 लाख की लागत से नई सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया। भाजपा सदर मंडल उपाध्यक्ष श्री प्रमोद लक्की जी के नेतृत्व में भाजपा वार्ड प्रधान श्री जंग बहादुर पाल जी व बुथ प्रधान श्री कपूर सिंह जी ने नारियल फोड़कर इस सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अवतार सिंह, राजिंदर सिंह, बंटी, ज्ञान ठाकुर, रवि वर्मा, कृष्णपाल, अतुल, सुरिंदर कौर, सरिता, रोहिणी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।