नायब सरकार की दूसरी पारी में अम्बाला शहर में विकास ने रफ्तार पकड़ी है। जिसके तहत आज हरियाणा सरकार के पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों को करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों की सौगात दी।
अम्बाला शहर में विकास का पहिया तेज़ गति के साथ घुमने लगा है। इसी कड़ी में आज भी अम्बाला शहर को करोड़ों की सौगात मिली। बता दें कि पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने आज शहर के अलग अलग हिस्सों में करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। जानकारी देते हुए पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने बताया कि शहर के लगभग 8 वार्डों में जिन कार्यों की घोषणा चुनाव से पहले की गई थी ऐसे 6 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से होने वाले कार्यों का शिलान्यास किया गया है। असीम गोयल ने बताया कि इन कार्यों के निर्माण को लेकर कॉंट्रेक्टरों को भी निर्देश दिए गये हैं कि कार्य तय समय सीमा में और बेहतरीन क्वालिटी से किए जाने चाहिए ताकि जनता को सुविधा मिल सके। पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने कहा कि अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र में विकास की बयार यूंही बहती रहेगी। इस दौरान अम्बाला शहर के बलदेव नगर में स्थित सरकारी स्कूल में दिव्यांग बच्चों के लिए बनने वाले विशेष हॉल का भी शिलान्यास किया गया।
दिल्ली चुनावों के बीच अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि आने वाले 5 सालों में दिल्ली को बेरोजगारी मुक्त कर देंगें केजरीवाल के इस दावे पर भी पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने तीखा तंज कसा। असीम गोयल ने कहा कि इस 5 तारीख को दिल्ली की जनता दिल्ली को केजरीवाल और आपदा से मुक्त करने जा रही है।