देश की सबसे बड़ी शिक्षण संस्थान जाट शिक्षण संस्थान में किसान मसीहा सर चौधरी छोटूराम की 144 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शिरकत की।
सीएम नायब सैनी ने सर छोटूराम की जयंती के अवसर और उनकी समाधि पर पुष्प चढ़ा कर याद किया।
सीएम नायब सैनी का जाट शिक्षण संस्थान की तरफ से पगड़ी और स्मृति चिन्ह प्रधान कर सम्मान किया।
नायब सैनी ने बाद में मीडिया से बात चित करते हुए दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल को यमुना में जहर मिलाने वाले आरोप और खुला चैलेंज भी दिया कि हरियाणा के द्वारा दिए जाने वाले पानी और दिल्ली के यमुना के पानी की जांच करवाए जांच में सारी सच्चाई आने की बात की।
वहीं उन्हीं केबिनेट मंत्री अनिल विज की नाराजगी पर कुछ नहीं बोलते हुए कहा कि वे हमारे सीनियर नेता और मंत्री है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोने भाषण में कहा कि
आज के दीनबंधु सर चौधरी छोटूराम जी के 144वीं जयंती पर आने पर मेरे लिए सौभाग्य की बात है
मैं सबसे पहले उनकी मूर्ति पर पुष्प चढ़ाए और उनका याद किया इनकी जयंती पर बहुत बहुत बधाई देता हूँ
उनकी जयंती इन दिनों मनाने का अर्थ परिवर्तन
उनका जीवन संघर्ष का प्रतीक है।
वे विवेकी और सिद्धांती थे। जिन्होंने इस जाट शिक्षण संस्थान की नींव रही थी आज यह 112 वर्ष पुरानी हो गई। एक बार सरदार पटेल ने कहा था छोटूराम जीवंत रहते तो मुझे देश के बंटवारे के बारे में नहीं सोचना था सर छोटूराम कर लेते। सर छोटूराम ने किसानो के ही नहीं व्यापारियों मजदूरों गरीबों के लिए क्रांतिकारी परिवर्तन के लिए याद किया जाता रहेगा।
उन्होंने कई किसान एतिहासिक कानून भी बनवाया
किसानों की जमीन और कर्ज से छूटकारा दिलवाने का काम भी किया था । इनके ऊपर अनेक लोक गीत बने जो आज आम लोग गुनगुनाते
आज बिजली से सिंचाई खेतो में कर रहे यह सोच भी उनकी ही थी। शिक्षा के महत्व जानते थे उन्होंने कठिन परिस्थितियों में शिक्षा ग्रहण की थी। छोटूराम की सोच आत्मनिर्भर भारत को सोच देती है।उनकी शिक्षाएं आगे बढ़ने की राह दिखाती है।
नरेंद्र मोदी ने भी सबसे पहले पहले किसान ,महिला को रखा है,आज हमने किसान और खेती समर्पित रूप से काम कर रहे। किसान की फसल की बुआई से लेकर मंडी में खरीद तक काम कर रहे है। हमने किसानों के लिए काम कर है जो पट्टे दार किसानों को मालिकाना हक देने का काम हमारी सरकार ने देने का काम किया।
दूसरा कम पंचायती भूमि पर अनेक लोगों ने अपने मकान बना रखे थे उन पर भी कानून की तलवार लटकी रहती थी इसको भी पहली पांच सौ गज तक कलेक्टर रेट पर देने का काम किया। हमने पहला राज्य में सौ परसेंट MSP पर खरीदने और 72 घंटे में उनकी कीमत देने का काम भी किया है। अगर किसी किसान के 72 घंटे में पेमेंट रुकती है तो ब्याज समेत किसान के खाते में जमा करने का काम किया। किसानों के खातों में सीधे डालने के काम किया
किसी प्रकार किसानों को कोई दिक्कत न हो उसके लिए ऑनलाइन व्यवस्था की है। बरसात के कारण फसल नुकसान हुआ उसका किसान के खाते में एक लाख 45 हजार देने का काम किया है। किसान को पैसे के लिए किसान को इधर उधर देखना पड़ता हमारे प्रधानमंत्री ने किसान। सम्मान निधि हज़ारों करोड़ो अब तक किसानों को देने काम किया।
हाल ही पराली के प्रबंधन के लिए सेंटर के लिए 122 करोड़ का काम किया। पराली प्रबंधन उपकरण सब्सिडी पर किसानों को देने का काम किया।
जो बिजली टॉवर लगते है उनको किसानों को मुआवजा देने का काम किया। किसानों के लिए मुआवजा नीति बनाई है। अंग्रेजों के जमाने से 133 करोड़ अभियाना लगा उसको और आगे खत्म करने का काम किया।
बागवानी को बढ़ाने के लिए विश्वविधालय अलग से बनाया है उसके रीजनल सेंटर भी बनाए है।झज्जर में 700 करोड़ रुपए बनेगा।
आज लगातार आगे बढ़ना है,चाहे लड़कियों की बेटियों की शिक्षा की बात हमने एक रोड मैप तैयार किया।
दस साल में बीस किलोमिटर के अंदर एक सरकारी कॉलेज स्थापित करने का काम किया है। इन कालेज में पढ़ने वाले लड़कियों की परिवार की आय एक लाख अस्सी हजार है उसकी शिक्षा मुफ्त देने का काम किया
जो युवा पढ़ने के बाद नौकरियों की बात थी।
जो नौकरियों को लेकर अविश्वास पैदा हो गया था
दस साल में निष्पक्ष नौकरियों में विश्वास हुआ
हमारे संकल्प में भी कहा है कि दो लाख नौकरियों बिना खर्ची पर्ची देने का निर्णय लिया। जाट शिक्षण संस्थान में हीरो ने देश में नाम रोशन किया शिक्षा और खेलो में नाम रोशन किया। जितने भी खेल में मेडल आते है हरियाणा के युवाओं का अहम रोल रहता है उनको हमने नौकरियों में आरक्षण देने का काम किया यह भूमि वीरों की भूमि है
हमारे छोटे से प्रदेश में हर घर में हवन होता वहीं घर से युवा सेना में है। हमने अग्नि वीर आयेगा तो उसको सरकारी नौकरियां देने का काम करेगी।
जो अग्नि वीर नौकरी नहीं करता है उसको पांच लाख और बैंक से कर्ज मुफ्त राशि देने का काम किया जाएगा
मेरी अपील है किसी युवक को नशा करता देखे उसे नशा से दूर रहने को लेकर प्रेरित करे। अगर किसी को नशा करना है तो भारत माता,शिक्षा ,खेलो का नशा करना चाहिए।
सीएम ने जाट शिक्षण संस्था के लिए घोषणाएं की
बेटी के लिए हॉस्टल बनाने के लिए एक अड़चन उसमें संस्था ने तीन करोड़ देने है अगर संस्था देती है दस करोड़ देने के लिए काम करेगी। जो भी मांगे है उनको पूरा करने काम करेंगे। पहला बजट फरवरी में आयेगा तो फिर बुलाएंगे हम यहां ओर बजट देने का काम करेंगे
मैं संस्था को 31 लाख देने की घोषणा करता हूं।
महिपाल ढांडा शिक्षा मंत्री ने अपने भाषण में कहा कि
आज किसान के बच्चे ऊंचाइयों को छू नहीं रहे
अपने एजुकेशन के दम पर डंका नहीं बजाया हो
केंद्र और प्रदेश सरकार ने वंचित वर्ग के उत्थान का काम किया। हमारे इतिहास को पहले तरोड़ मरोड़ पेश करने का काम किया जिसमें हमारे युवाओं में कोई जोश पैदा नहीं हुआ।
आज देश ने कृषि नीति बनाई है हर किसान को कौशल बनाया है। युवा को अच्छी शिक्षा नीति बेहतर बनाई
2030 तक नई शिक्षा नीति लागू होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की शुरुवात हो चुकी है। किसान कैमरा वर्ग के लोग इस जाट शिक्षण संस्थान ने नींव गढ़ी जो आप में बहुत सहरानीय है।