हरियाणा: करनाल के नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का 19 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का दावा है कि यह उनका पत्नी हिमांशी के साथ पहलगाम का आखिरी वीडियो है।
इस वीडियो में दोनों शादी के बाद बहुत खुश नजर आ रहे हैं। वे एक-दूसरे के साथ डांस कर रहे हैं। इसके बैकग्राउंड में पाकिस्तानी सिंगर एनुराल खालिद की झोल एलबम का पंजाबी में गाया गाना बज रहा है।
लेफ्टिनेंट नरवाल 3 साल पहले नेवी में भर्ती हुए थे। 16 अप्रैल को उनकी गुरुग्राम की हिमांशी से शादी हुई थी। लेफ्टिनेंट ने बिना दहेज के सिर्फ 1 रुपए में शादी की थी। शादी के बाद वह हनीमून मनाने के लिए पहलगाम गए थे।
जहां 22 अप्रैल को आतंकियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। 23 अप्रैल को करनाल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बहन सृष्टि ने उन्हें मुखाग्नि दी।
दोनों तस्वीरों में सिर्फ 6 दिन का फर्क है,
पहली तस्वीर हरियाणा निवासी भारतीय नौसेना अधिकारी, लेफ्टिनेंट विनय नरवाल (आयु 26 वर्ष) जो कोच्चि में तैनात थे और उनकी पत्नी हिमांशी की विवाह की तस्वीर है, हाल ही में 16 अप्रैल यानि छः दिन पहले उनका विवाह हुआ था।
दूसरी तस्वीर पहलगाम की है जहां वो अपनी नव विवाहिता के साथ कश्मीर की वादियों में छुट्टियां मना रहे थे या कहें कि हनीमून पर गए थे। जहां इन्हें आतंकवादियों ने गोली मार दी।
आखिर ये अचानक से शुरू क्यों हुआ आतंक, अब तक हालात ठीक चल रहे थे।
यूरोप वीजा न मिला तो पहलगाम गए थे
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने जिन टूरिस्ट की हत्या की, उनमें हरियाणा के करनाल के रहने वाले नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी थे। वह 3 साल पहले ही नेवी में भर्ती हुए थे। उनकी 7 दिन पहले ही मसूरी में डेस्टिनेशन वेडिंग हुई थी। इसके बाद वह पत्नी हिमांशी के साथ हनीमून मनाने के लिए पहलगाम गए थे।
दादा हवा सिंह ने बताया- पहले विनय-हिमांशी हनीमून मनाने के लिए यूरोप जा रहे थे। लेकिन, ऐन मौके पर वीजा नहीं मिला तो वे जम्मू-कश्मीर चले गए। दादा हवा सिंह रुंधे गले से कहते हैं..
काश, उनका यूरोप का वीजा लग जाता तो पोता विनय आज हमारे बीच होता।
लेफ्टिनेंट विनय का 8 दिन बाद 1 मई को बर्थडे भी था।
शादी के बाद पहले बर्थडे को लेकर परिवार ने ग्रैंड पार्टी प्लान की थी। इसके बाद 3 मई को उन्हें पत्नी के साथ कोच्चि ड्यूटी पर लौटना था।विनय के परिवार से बात की, जिसमें उनकी पूरी कहानी सामने आई….