अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखना अति आवश्यक: डॉ. विवेक मल्होत्रा
अम्बाला 2 मई 2025: आर्य गर्ल्ज कॉलेज, अम्बाला छावनी के संस्था विकास सैल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि डॉ. विवेक मल्होत्रा, जनरल सैक्रेटरी, प्रबंधक समिति, आर्य गर्ल्ज कॉलेज रहे। डॉ. विवेक मल्होत्रा ने बताया कि बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना अति आवश्यक है क्योंकि इस मौसम में हैजा जैसी बीमारियों के फैलने का डर रहता है। इसके लिए हमें स्वच्छ पानी का सेवन करना चाहिए और अपने आस-पास साफ-सफाई का प्रबंध करना चाहिए। इस कार्यक्रम में आए हुए अतिथि का स्वागत करते हुुए महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने बताया कि यह दिन मजदूरों व सहायक वर्ग की उपलब्धियों को और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को सलाम करने का दिन है। इसलिए इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य कॉलेज के सेवक वर्ग की उपलब्धियों का सम्मान करना और उनके द्वारा किए गए योगदान का आदर करना है। इस अवसर पर कॉलेज ने इनकी सेवाओं का सम्मान करते हुए उन्हें भेंट स्वरूप उपहार दिए। यह दिन सेवक वर्ग को संगठित कर आपसी एकता मजबूत करने के लिए और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए भी हैं। इस अवसर पर डॉ. विवेक मल्होत्रा ने सहायक वर्ग के कार्यों की सराहना की और उन्हें इसी तरह से निरंतर कार्य करने की और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी टीचिंग, नॉन टीचिंग स्टाफ व श्रमिक वर्ग उपस्थित रहे।