अम्बाला 4 मई 2025: भगवान परशुराम सेवा समिति रजि 1069 अंबाला कैंट का मई महीने के पहले रविवार को मासिक हवन यज्ञ आज सुबह 10:00 बजे भगवान परशुराम मंदिर नगल करधान अम्बाला कैंट में मंदिर के पंडित शंभू दयाल जी द्वारा विधि विधान से करवाया गया इस हवन यज्ञ में मुख्य जजमान राजीव शर्मा और उनकी धर्मपत्नी सुनीता शर्मा थी है इस हवन यझ में पंडित शंभूनाथ जी द्वारा भगवान परशुराम की 108 आहुतिया डाली गई और भगवान से प्रार्थना की गई कि आसपास और प्रदेश के लोग शांति से रहे और खुश रहे
हवन के बाद शशिकांत पाराशर खजांची ने बताया कि समिति द्वारा परशुराम जन्मोत्सव 29 अप्रैल को बड़ी धूमधाम से बनाया गया इसका आज पूरा हिसाब किताब और खर्च समिति के सभी सदस्य को इसकी जानकारी दी गई समिति के उप प्रधान रविंदर बिरला शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम सेवा समिति 1 में से 30 जून तक सदस्य्ता अभियान चलाएगी और जो भी समिति का सदस्य बनना चाहता है वह समिति के रूल के अनुसार उसका मेंबर बन सकता है इस हवन यज्ञ में सुरेंद्र राजू शर्मा ममता शर्मा डॉक्टर राकेश भारद्वाज नितीश शर्मा पुण्य शर्मा शशिकांत पाराशर और अन्य सदस्य मौजूद रहे