
अम्बाला, 10 मई 2025:
अम्बाला के नारायणगढ़ क्षेत्र में पुलिस और एक संदिग्ध युवक के बीच एनकाउंटर की बड़ी खबर सामने आई है। इस मुठभेड़ में युवक के पैर में गोली लगने की पुष्टि हुई है। घायल युवक को तुरंत अम्बाला शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना के बाद अम्बाला पुलिस मौके पर सक्रिय है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवक किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त था, लेकिन इस संबंध में अधिक जानकारी पुलिस द्वारा थोड़ी देर में साझा की जाएगी।