अम्बाला 2 जून 2025:
अंबाला भी अब कोरोना से अछूता नहीं रहा, जिले में अब कोरोना के 2 मामले सामने आए है जिसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। राकेश सहल, CMO हरियाणा ने बताया कि 74 वर्षीय महिला और 43 वर्षीय व्यक्ति दोनों ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए है फिलहाल दोनों की हालत अभी स्थिर है और इन दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इनमें से 43 वर्षीय व्यक्ति की ट्रैवल हिस्ट्री बताई जा रही है।फिलहाल स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है और तैयारियों में लगा हुआ है।
अंबाला। जिले में कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की जांच के दौरान
दोनों ही संक्रमितों को फिलहाल होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन दोनों को कोरोना से बचाव हेतु आवश्यक मेडिकल किट भी प्रदान की है। विभाग की ओर से संपर्क में आए लोगों की पहचान और निगरानी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि सतर्क रहें, लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाएं और भीड़भाड़ से बचें।
देश में कोरोना की स्थिति पर एक नजर
2 जून तक सामने आए आंकड़ों के आधार पर स्थिति स्पष्ट
देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कुल 3961 कोरोना संक्रमित मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से 2188 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि 32 मरीजों की मौत हो चुकी है।
दिल्ली की स्थिति की बात करें तो यहां अब तक 436 मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 3 मरीजों की मौत हो चुकी है। हरियाणा में कोरोना के 30 मामले सामने आए हैं, जबकि महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है, जहां अब तक 485 मामले दर्ज किए गए हैं।
📊 कोरोना की वर्तमान स्थिति (2 जून तक)
राज्य / श्रेणी | संक्रमित मामले | डिस्चार्ज | मौतें |
---|---|---|---|
भारत (कुल) | 3961 | 2188 | 32 |
दिल्ली | 436 | – | 3 |
हरियाणा | 30 | – | – |
महाराष्ट्र | 485 | – | – |
🩺 नोट: सभी मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं और निगरानी में रखा गया है। केंद्र और राज्य सरकारें हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।