

अम्बाला 21 जून 2025: आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी की एन.एस.एस. यूनिट और एन.सी.सी. यूनिट केे संयुक्त तत्वावधान से 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस बार योग दिवस का थीम ‘‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य’’ है जो कि वैश्विक विचार को बढ़ावा देती है। यह थीम योग के माध्यम से ओवर ऑल हैल्थ और पर्यावरणीय स्थिरता के महत्व पर प्रकाश डालता है। इस अवसर पर सूर्य नमस्कार, तड़ासन, वक्रासन, मकरासन, धनुरासन, हलासन, भ्रमरी, शीतली, कपालभाति, सेतुबध आसनों का अभ्यास करवाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को योग के बारे में अवगत करवाना है। इस कार्यक्रम में एन.एस.एस. स्वयंसेवकों व एन.सी.सी. कैडिट्स ने भाग लिया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने अपने संदेश के माध्यम से कहा कि योग मनुष्य को दीर्घायु बनाता है तथा शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए योग फायदेमंद है। योग मनुष्य के जीवन मंें सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। एन.सी.सी. अधिकारी डॉ. पंकज धांगड़ ने कहा कि योग बहुत फायदेमंद है और मन को शांत रखने में भी मदद करता है और रोगों को दूर रखता है। इस कार्यक्रम में एन.एस.एस. पी.ओ. डॉ. अमनदीप मक्कड़ और डॉ. अमनीत कौर ने एन.एस.एस. स्वयंसेवकों को योग अभ्यास के फायदों के बारे में अवगत करवाया और कहा कि योग भारतीय संस्कृति की देन है, हमें इसको अपनाकर जीवन को ऊर्जावान बनाना होगा।
