
अम्बाला मण्डल के पुलिस महानिरीक्षक श्री पंकज नैन, भा.पु.से. द्वारा दिनांक 22.07.2025को अम्बाला व यमुनानगर जिलों के कुल 16 पुलिस कर्मचारियों कोविभागीय पदोन्नति प्रदान की गई। इनमें जिला अंबाला से 09, जिलायमुनानगर से 01 तथा जिला कुरुक्षेत्र से 06 पुलिस कर्मचारीशामिल हैं, जिन्हें 22 वर्षों की उत्कृष्ट, निष्ठावान व अनुशासित सेवा के आधार पर विभागीय नीति के तहत EASI पद पर पदोन्नत किया गया। इन पुलिस कर्मचारियों ने अपनी दीर्घकालीन सेवाअवधि के दौरान पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा व समर्पण भाव से अपनेकर्तव्यों का निर्वहन करते हुए विभाग की गरिमा को बनाए रखा।
इस अवसर पर माननीय पुलिस महानिरीक्षक श्री पंकज नैन, भा.पु.से.ने सभी पदोन्नत कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पदोन्नति न केवल उनकीप्रतिबद्धता और मेहनत का परिणाम है, बल्कि अन्यपुलिसकर्मियों के लिए भी एक प्रेरणा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी पदोन्नतकर्मचारी भविष्य में भी इसी तरह सेवा भाव, कर्तव्यनिष्ठा एवंईमानदारी के साथ कार्य करते रहेंगे।
विशेष अभियान की उपलब्धियां:- माननीय पुलिस महानिरीक्षक, अम्बालामण्ड़ल श्री पंकज नैन भा.पु.से केमार्गदर्शन में 14.07.2025 से 20.07.2025 तक यातायात नियमों का उल्लंघनकरने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।इस अभियान काउद्देश्य यातायात नियमोंका उल्लंघन करनेवाले वाहन चालकोंके विरुद्ध सख्तकार्यवाही कर सड़कसुरक्षा सुनिश्चित करनाथा। इस अभियानके अंतर्गत अम्बाला मण्ड़ल के सभी जिलो मेंकुल 2108 वाहनो के चालान किए गए,जिनमें ट्रिपल राइडिंग:538, बिना नंबर प्लेट:1300, ब्लैक फिल्म : 87, शराब पीकर वाहनचलाने पर : 75, बुलेट मोटर साईकिल पर पटाखा : 44 व लाल/नीली बत्ती : 64 शामिल है ।
इसके साथ-साथ पुलिस महानिरीक्षक श्री पंकज नैन, भा.पु.से.द्वारा कुछ पुलिस कर्मचारियों को सेवा भाव, कर्तव्यनिष्ठाएवं ईमानदारी से कार्य न करने पर 04 पुलिस कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस व 02 पुलिसकर्मचारियों का जिला अम्बाला से अम्बाला मण्डल के किसी अन्य जिला में स्थानांतरण किया गया
16 पदोन्नति पुलिस कर्मचारियों के नाम
जिला अंबाला से
EHC सुरेश कुमार
EHC सतनाम सिंह
EHC जगदीश
EHC सुभाष चंद्र
HC नरेंद्र
EHC देवेंदर सिंह
EHC राजेश कुमार
EHC संजीव कुमार
EHC दिलबाग सिंह
जिला यमुनानगर से
EHC सर्वजीत सिंह
जिला कुरुक्षेत्र से
EHC चंद्रपाल
EHC अरविन कुमार
HC प्रवीण कुमार
EHC अजय कुमार
EHC वीरेंद्र सिंह
EHC मुकेश
