
अम्बाला डायरी न्यूज़

अम्बाला डायरी न्यूज़

अम्बाला डायरी न्यूज़

अम्बाला डायरी न्यूज़
चंडीगढ़।
भारी बारिश ने मंगलवार को चंडीगढ़ की रफ्तार थाम दी। लगातार हुई तेज़ बरसात के कारण शहर की सड़कों पर पानी भर गया और कई इलाकों में यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।
सबसे ज़्यादा असर अंडरपास और मुख्य मार्गों पर देखने को मिला, जहां मिनटों में जलभराव हो गया। कई जगह वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों जाम में फँसे रहना पड़ा। सड़कें पर पानी भरने के कारण कुछ मार्ग प्रशासन को बंद करने पड़े।
स्थानीय निवासियों ने नगर निगम की ड्रेनेज व्यवस्था पर सवाल उठाए और कहा कि हर बारिश के साथ यही स्थिति बनती है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि जलभराव निकालने के लिए टीमें तैनात की गई हैं और जल्द ही स्थिति सामान्य करने की कोशिशें जारी हैं।
मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में भी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है, जिसके चलते प्रशासन ने नागरिकों से सावधानी बरतने और गैर-ज़रूरी यात्रा से बचने की अपील की है।

अम्बाला डायरी न्यूज़
