अंबाला छावनी।
विश्व ब्राह्मण संघ हरियाणा एवं ब्राह्मण एकता शक्ति संगठन अंबाला द्वारा अंबाला छावनी स्थित बीपीएस प्लेनेटोरियम में भव्य ब्राह्मण रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के शिक्षकों, प्राचार्यों, छात्र-छात्राओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में अहम योगदान देने वाले लोगों को “ब्राह्मण रत्न” सम्मान से नवाजा गया।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा मुख्य अतिथि तथा पूर्व डीजीपी हरियाणा आर. सी. मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के संयोजक एवं ब्राह्मण एकता शक्ति संगठन अंबाला छावनी के चेयरमैन जय भगवान शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन सदैव ब्राह्मण समाज के सुख-दुख का साथी बनकर कार्य करता है। उन्होंने बताया कि अंबाला के 27 में से 23 ब्राह्मण संगठन इस कार्यक्रम में शामिल हुए, जिनके सहयोग से शाहपुर (अंबाला-दिल्ली मार्ग) पर लगभग 40 लाख रुपए की लागत से एक प्लॉट खरीदा गया है, जिसे धर्मशाला के साथ-साथ बहुउद्देश्यीय कार्यों के लिए प्रयोग किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रेखा शर्मा ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए एकजुट होकर एक नेतृत्व के तहत कार्य करना जरूरी है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को कभी ब्राह्मणों ने ही आगे बढ़ाया था, लेकिन आज उन्हें मजाक का पात्र बनाने में लगी है। उन्होंने भवन निर्माण के लिए अपने सरकारी फंड से 11 लाख रुपए की घोषणा भी की।
विशिष्ट अतिथि आर. सी. मिश्रा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि ब्राह्मण वह धागा है जो समाज के सभी मनकों को एक माला में पिरोए रखता है, यदि धागा टूट जाए तो माला बिखर जाती है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भूमिका में मौजूद मनदीप राणा भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि ब्राह्मण समाज का अग्रिम अंग है, तथा उनकी पार्टी हमेशा से समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती है जब भी कभी समाज को आवश्यकता होगी वह हमेशा साथ खड़े होंगे,
सम्मान समारोह में अंबाला के 6 कॉलेजों के प्रिंसिपल, 34 प्राइवेट स्कूलों के प्रिंसिपल, 26 सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल, 10वीं के 68 व 12वीं के 38 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जय भगवान शर्मा (चेयरमैन), सुरेंद्र वत्स (महासचिव), शिव आशरा, विद्या प्रकाश शर्मा (कोऑर्डिनेटर), मदन लाल शर्मा (वरिष्ठ वाइस चेयरमैन), डॉ. जयकिशन (वाइस चेयरमैन), डॉ. राधेश्याम शर्मा (पूर्व वीसी, महासचिव), सुखबीर शर्मा, एस. डी. गौतम (प्रधान), रविंदर कुमार शर्मा (प्रधान/वाइस चेयरमैन), जसवीर शर्मा, देवदत्त शर्मा (मीडिया प्रभारी) अरविंद शर्मा, देव राज शर्मा, रोशन लाल शर्मा, सम्राट भारद्वाज, जगदीश लाल बक्शी, डॉ. जय गोपाल शर्मा सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।