

देश के रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के अम्बाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन आगमन पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने गर्मजोशी से उनका स्वागत अभिनंदन किया। इसके उपरांत अम्बाला से कुरुक्षेत्र जाते समय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अनुरोध पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज हेलीकॉप्टर में रक्षामंत्री के साथ कुरुक्षेत्र पहुंचे। समारोह में हिस्सा लेने बाद वह रक्षामंत्री के साथ ही मंत्री अनिल विज हेलीकॉप्टर से वापस लौटे। बाद में शाम को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अम्बाला से दिल्ली लौटते समय ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने उन्हें विदाई भी दी।
