
अंबाला, 24 दिसंबर 2025। पुलिस महानिरीक्षक अंबाला रेंज श्री पंकज नैन, भा.पु.से., ने अंबाला रेंज के 20 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की। यह पदोन्नति उत्कृष्ट, निष्ठापूर्ण एवं अनुशासित सेवाओं को देखते हुए विभागीय नीति के तहत दी गई।
इस अवसर पर आईजी पंकज नैन ने पदोन्नत हुए सभी पुलिस कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान ही नहीं बल्कि कंधों पर आई नई जिम्मेदारियों का ईमानदारी एवं दक्षता के साथ निर्वहन करने का अवसर भी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी अधिकारी भविष्य में भी निष्ठा के साथ जनता की सेवा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। साथ ही उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल सेवा-काल की शुभकामनाएं दीं।
ऑनरेरी इंस्पेक्टर के रूप में पदोन्नत अधिकारी
- उप-निरीक्षक हरबंस लाल
- उप-निरीक्षक बलदेव राज
- उप-निरीक्षक गुलाब सिंह
- उप-निरीक्षक रविंद्र कुमार
- उप-निरीक्षक राज कुमार
ईएचसी/एचसी से ईएएसआई के रूप में पदोन्नत अधिकारी
- एचसी अनिल कुमार
- ईएचसी सुमित सिंह
- ईएचसी नरेंद्र कुमार
- ईएचसी जगदीश
- एचसी रोहताश कुमार
- ईएचसी विनोद कुमार
- ईएचसी गुरप्रीत सिंह
- ईएचसी दलीप सिंह
- एचसी मनोज कुमार
- ईएचसी कृष्ण लाल
- ईएचसी परवीन कुमार
- ईएचसी राजिंदर
- ईएचसी करनैल सिंह
- ईएचसी संजय कुमार
- ईएचसी अमनदीप
पदोन्नति सूची जारी होने के बाद विभाग में हर्ष का माहौल देखने को मिला। अधिकारियों ने इसे प्रेरणास्रोत बताते हुए और अधिक परिश्रम एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
