

अंबाला, 05 जनवरी।
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज गांव टुंडली स्थित गुरुद्वारा बाज साहिब के नए भवन का नींव पत्थर रखा। इस अवसर पर उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुंडली और सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम की शुरुआत गुरुद्वारे में अरदास के साथ हुई। अरदास के बाद जयकारों—“बोले सो निहाल”—की गूँज के बीच श्रद्धापूर्वक नींव पत्थर रखा गया। गांव पहुंचने पर गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान गुरमीत सिंह और अन्य सदस्यों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया।
नया भवन होगा अधिक विशाल
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि गुरुद्वारा बाज साहिब का नया भवन पहले से बड़ा और भव्य रूप में निर्मित किया जाएगा, जिससे अधिक संख्या में श्रद्धालु एक साथ बैठकर धार्मिक कार्यक्रमों में भाग ले सकें। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारे श्रद्धा और सामाजिक एकता के केंद्र होते हैं, इसलिए इनके विस्तार और विकास के कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
वर्तमान भवन पुराना और छोटा
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुरमीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा बाज साहिब का वर्तमान भवन कई दशक पुराना हो चुका है और अब श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के अनुरूप छोटा पड़ रहा है। इस कारण नए भवन के निर्माण का निर्णय लिया गया है, जिसका शुभारंभ आज नींव पत्थर रखने के साथ किया गया।
अनेक गणमान्य व्यक्ति रहे उपस्थित
कार्यक्रम के दौरान बाबा बचित्तर सिंह, बलबीर सिंह, रघुबीर सिंह, लखविंद्र सिंह, अजैब सिंह, कुलबीर सिंह, नायब सिंह, धीर सिंह, जसबीर सिंह जस्सी, सुदर्शन सिंह सहगल, रणधीर सिंह, रामबाबू यादव, डॉ. ऋषिपाल, गुरप्रीत सिंह, जसमेर सिंह, रोशन सिंह बरनाला, उधम सिंह, गुरविंद्र सिंह, तरविंद्र सिंह बंटी, गुरदीप सिंह जनेतपुर, बलदेव सिंह, शमशेर सिंह, लाल सिंह, पाल सिंह, बलकार सिंह, रतन सिंह टुंडली, चौड सिंह, कुलबीर सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
