पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद हरियाणा के CM नायब सैनी ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। हिसार के नलवा विधानसभा क्षेत्र और महेंद्रगढ़ में आज उनकी जनसभा थी, जिन्हें रद्द कर दिया गया है।
एक दिन पहले ही भाजपा नेताओं और प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया था। बारिश की संभावना को देखते हुए यहां वाटरप्रूफ टेंट भी लगाए गए थे।