
नए साल की पहली सुबह अंबाला के तीन दोस्तो के लिए काल बन गई, नए साल का जश्न मना कर लौट रहे इन तीनों दोस्तो का मटेडी के नजदीक एक्सीडेंट हुआ जिसमें गुरसेवक की मौत हो गई तो इशू और रिक्की घायल हो गए। ये हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के साथ साथ पेड़ के भी परख़च्चे उड़ गए।


आज नए साल का पहला दिन है साल 2025 की शुरुआत हो गई है सब लोग खुशी से इस साल का आगमन करने में लगे हुए हैं लेकिन अंबाला के ग्रामीण इलाकों के तीन दोस्तों के लिए यह नया साल काल बनकर आया है। यह तीनों ही दोस्त नए साल का जश्न मनाने के लिए अपनी गाड़ी में निकले थे और देर रात को जब जश्न मना कर वापस लौट रहे थे तो मटेडी के पास उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया जिसमें इस्माइलपुर का रहने वाले गुरसेवक की मौत हो गई तो रिकी और इशू घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह टक्कर इतनी भयानक थी कि कर के साथ-साथ पेड़ के भी परकच्चे उड़ गए। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए नग़गल थाना SHO ने बताया कि कल देर रात काले रंग की वरना गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ था जिसमें 35 वर्षीय युवक जिसका नाम गुरसेवक था उसकी मौत हो गई।बाकी दो युवक घायल है जिनका उपचार चल रहा है। मृतक गुरसेवक गांव इस्माइलपुर का रहने वाला है तो घायल इशू और रिक्की मलोर के।
