
अम्बाला 10 जनवरी 2025: शुक्रवार को यूनिट अंबाला कैंट संबंधित एच एस ई बी वर्कर यूनियन द्वारा दिया जा रहा धरना प्रदर्शन चौथे दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वर्क सस्पैंड करके जारी रहा। यह विरोध प्रदर्शन कैंट यूनिट के अंतर्गत सभी 6 सब डिविजन ऑफिस में चल रहा है।आज का धरना प्रदर्शन नंबर 1 में यूनिट में उप प्रधान मुकेश कुमार,नंबर 2 में उप प्रधान रोशन लाल, बब्याल मे सह सचिव मुकेश शर्मा, इंडस्ट्री एरिया में सह सचिव मेहर दास, बराड़ा में सह सचिव गोविंद ,केसरी में सह सचिव सोनी की अध्यक्षता में दिया गया।आज यूनिट अंबाला कैंट की एक अहम मीटिंग सब डिविजन नंबर एक में रखी गई है जिसमें कैंट के अंतर्गत सभी सब यूनिटों के प्रधान सचिव और यूनिट कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस धरना प्रदर्शन की आगामी रूपरेखा की रणनीति बनाने के लिए यह मीटिंग रखी गई है क्योंकि आज शुक्रवार को वर्तमान आंदोलन का दूसरा चरण समाप्त हो गया है।अभी दो तीन दिन का अवकाश है और फिर अगले हफ्ते से विरोध प्रदर्शन को और तेज करने के लिए सर्कल सचिव से सहमति के लिए कहा गया।
आज भी धरना प्रदर्शन में विशेष रूप से पूर्व सर्कल सचिव रवि चौधरी जी कर्मचारियों के बीच में आए।उन्होंने अपने वक्तव्य में कार्यकारी अभियंता कैंट की बदली के लिए यूनियन द्वारा चल रहे धरना प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने कहा एक्स ई एन कैंट की कार्यशैली सिर्फ कर्मचारियों के प्रति नकारात्मक नहीं है बल्कि आम जनता और समाज के मौजीज लोगों से भी अधिकारी का व्यवहार ठीक नहीं है।
यूनिट प्रधान सतबीर देसवाल ने अपने वक्तव्य में बताया कि सभी सब डिविजन में लगातार पूरे हफ्ते धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी दौरान सभी सब यूनिटों के कर्मचारियों से एच एस ई बी वर्कर यूनियन के लेटर पैड पर एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर लिए गए है ताकि कार्यकारी अभियंता के कर्मचारी विरोधी फैसलों का विरोध किया जा सके।
**सामूहिक शपथ पत्र
अंबाला कैंट यूनिट के अंतर्गत 9 अगस्त 2024 को हुए विरोध प्रदर्शन की बाद कार्यकारी अभियंता अंबाला कैंट द्वारा कर्मचारियों का मानसिक शोषण ,उन्हें नाजायज तंग करना,शोकॉस,चार्जशीट करना और अनेकों तरीकों के पत्राचार किए गए और भय का माहौल बनाया गया है।लोकतांत्रिक,शांतिपूर्वक हो रहे हमारे विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए हमारे सभी यूनियन पदाधिकारियों पर झूठे आरोप लगाए जा रहे और झूठी पुलिस शिकायत की जा रही है। इस अधिकारी को तुरंत प्रभाव से यहां से बदला जाए या हम सभी कर्मचारियों की बदली कर दी जाए
