महाविद्यालय में उत्सव की तरह मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस
27 जनवरी, 2025
आर्य गर्ल्ज कॉलेज, अम्बाला छावनी के प्रांगण में एन.सी.सी. और एन.एस.एस. यूनिट द्वारा 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य एवं कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान श्री इंद्रदेव गुप्ता जी ने मुख्यातिथि श्री नलिनीकांत गुप्ता को स्मृति चिन्ह तथा शाल भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा एन.सी.सी. कैड्टस ने सलामी दी। तत्पश्चात् सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत के लिए एक उत्सव है। संविधान को बनाने के लिए हम एक कानूनी ढांचे के तहत एकजुट हुए। क्रांतिकारियों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि ‘‘सजदा है उस सरजमीं को जिस पर आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।’’ कॉलेज समिति प्रधान श्री इन्द्रदेव गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति के लिए विचार व व्यवहार की एकरूपता आवश्यक है। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के निर्माण एवं विकास में सहायक तथा समाज सेवी श्री नलिनीकांत गुप्ता ने गणतंत्र दिवस के अर्थ एवं महत्व की चर्चा की। शिक्षा एवं गणतंत्र के संदर्भ में उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवहारिक होनी चाहिए तभी वह समाज के स्वस्थ निर्माण में सहायक होगी। महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई जिसमें जाहन्वी, अनिशा, अंकिता, शोभा, सुनिधि, प्राची एवं एन.सी.सी. कैडेट्स ने प्रस्तुतियां दी। प्रो. ममता भटनागर ने ‘‘यदि सम्मान चाहिए तो संविधान चाहिए’’ कविता प्रस्तुत की। ‘‘छोड़ो कल की बातें, कल की बात पुरानी’’ गीत गाकर सुनिधि ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा भर दी। महाविद्यालय के पदाधिकारी प्रधान श्री इन्द्रदेव, उपप्रधान नवीन शर्मा, जनरल सैक्रेटरी विवेकशील मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष, श्री ओ.पी. सिंगला, श्री आशावन्त एवं समिति सदस्यों तथा गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा द्विगुणित कर दी। डॉ. अमनीत कौर, डॉ. पंकज तथा डॉ. अमनदीप की देखरेख में कार्यक्रम का सुचारू रूप से संचालन हुआ। सभी शिक्षक, गैर शिक्षकगण तथा छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया।