अम्बाला के नारायणगढ़ इलाके में हुए गोलीकांड के लेकर पुलिस अब एक्शन में नजर आ रही है, आज एक बार फिर CIA 1 और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से एक का नाम अभिषेक उर्फ मंगलू है तो दूसरे का नाम राजन है। मुठभेड़ के दौरान ये दोनों घायल हो गए जिनका उपचार चल रहा है। CIA 1 और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपियों ने CIA पर कई राउंड फायर किए। इन दोनों आरोपियों से 2 असले बरामद किए गए है।