मंत्री अनिल विज का रोहतक में एक बिजली सेवा केंद्र पर औचक निरीक्षण, बिजली विभाग के अधिकारियों में हड़कंप*



*ऊर्जा मंत्री अनिल विज के संबंधित अधीक्षक अभियंता को निर्देश -“जो शिकायतें 4 घंटे से ज्यादा तक हल नही हुई उनकी जांच करते हुए सम्बन्धित स्टाफ से स्पष्टीकरण लिया जाए तथा इसकी रिपोर्ट मेरे पास भेजी जाए”*
*ऊर्जा मंत्री ने बिजली सेवा केंद्र में स्वयं बैठकर शिकायतकर्ताओं से की बातचीत*
*शिकायत के निवारण के संबंध में ली जानकारी, एक शिकायत के निवारण न होने पर संबंधित स्टाफ के खिलाफ स्पष्टीकरण निकालने के लिए दिए निर्देश – विज*
अनिल विज की कहीं अहम बातें..
1. मंत्री पद छीनना चाहें तो छीन लें विज ने यह भी कहा कि CM चाहें तो मेरा मंत्रीपद समेत सब कुछ छीन सकते हैं लेकिन सिनियोरिटी और विधायकी नहीं छीन सकते। विज ने मंत्रीपद छोड़ने के सवाल पर कहा कि मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वैसे भी मैंने मंत्री होने के बाद भी कोई सुविधाएं नहीं ले रखीं। मैंने कोठी नहीं ली। सिर्फ कार है। वर्करों ने कहा कि कार छीनेंगे तो हम लेकर दे देंगे। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
2. 100 दिन बाद DC बदलने से फर्क नहीं विज ने 100 दिन बाद अंबाला के DC पार्थ गुप्ता को हटाने पर भी नाखुशी जाहिर की। विज ने कहा- सरकार के 100 दिन होने के बाद डीसी बदले या ना बदले, कोई फर्क नहीं पड़ता। मैंने चुनाव जीतने के बाद ही खुले मंच से कहा था कि चुनाव में अधिकारियों ने मेरे खिलाफ काम किया है।
3. मुझे तो मंत्री ने कहा था, अधिकारी नहीं सुन रहे
मंत्री श्याम सिंह राणा के ‘हमारी तो चलती है’ के जवाब में विज ने कहा कि अच्छी बात है जो उनकी चलने लगी है, श्याम सिंह राणा ने 10 दिन पहले ही फोन पर कहा था कि यमुनानगर के अधिकारी मेरी नहीं सुन रहे, आप फोन कर दो।
अब उनकी चलने लगी तो अच्छा है। हम तो यही चाहते हैं कि सरकार ठीक से चले।
4. CM न बनने की टीस पर बोले, कभी पद नहीं मांगा
विज से पूछा गया कि क्या उनके मन में कोई टीस है कि वह मुख्यमंत्री नहीं बन सके। इस पर विज ने कहा कि मैंने कभी मांगा नहीं, कभी चाहा नहीं और कभी कहा नहीं और न कभी कहूंगा।
चंडीगढ़, 2 फरवरी – हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने आज रोहतक में एक बिजली सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधीक्षक अभियंता को निर्देश देते हुए कहा कि “जो शिकायतें 4 घंटे से ज्यादा तक हल नही हुई उनकी जांच करते हुए सम्बन्धित स्टाफ से स्पष्टीकरण लिया जाए तथा इसकी रिपोर्ट मेरे पास भेजी जाए”।
औचक निरीक्षण के दौरान अनिल विज सेवा केंद्र में जाते ही शिकायतो की जानकारी लेने लिए सीधे कंप्यूटर पर बैठ गए और सम्बंधित कर्मचारी से शिकायतों की जानकारी हासिल की। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से शिकायत किस प्रकार से आती है और उसका क्या-क्या माध्यम होता है उसकी जानकारी भी हासिल की और शिकायत किस प्रकार से अपने कंप्यूटर पर चढ़ाते हो, की भी जानकारी हासिल की।
औचक निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री ने कंप्यूटर से डाटा निकाल कर तीन शिकायत कर्ताओं से टेलीफोन पर बात की। एक शिकायतकर्ता की शिकायत 24 घंटे बीतने के बाद हल नही होने पर एसई को जांच कर सम्बन्धित स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की निर्देश विज ने दिए।
औचक निरीक्षण के उपरांत मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं शिकायतकर्ताओं से टेलीफोन पर बात की जिसमें कुछ शिकायतकर्ताओं ने कहा कि उनकी कंप्लेंट का निवारण कर दिया गया है तो वही तो कुछ शिकायतकर्ताओं ने कहा कि उनकी शिकायत का निवारण नहीं हुआ है और सारा दिन लाइट नहीं आई है। इस पर उन्होंने संबंधित एसई को जांच कर संबंधित स्टाफ के खिलाफ स्पष्टीकरण निकालने के निर्देश दिए हैं और रिपोर्ट उनको भेजने के लिए कहा गया है।
गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री के रोहतक के बिलजी सेवा केंद्र में औचक निरीक्षण से अधिकारियों में हड़कंप मच गया और इस औचक निरीक्षण के तुरंत बाद ही बिजली विभाग के अधिकारी तुरंत सेवा केंद्र में पहुंच गए।
