
सीआईए-1 अम्बाला के पुलिस दल को मिली बड़ी कामयाबी
पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री सुरेन्द्र सिहँ भोरिया के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा अवैध हथियार/कारतूस रखने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान मुकदमा नं0 107 दिनांक 17 अप्रैल 2025 धारा 25 आमर्ज एक्ट के अन्तर्गत थाना महेशनगर क्षेत्र गाँव मंगलई के पास निमार्णाधीन फ्लाई ओवर के नीचे से 17 अप्रैल 2025 को सीआईए-1 अम्बाला के पुलिस दल ने निरीक्षक हरजिन्द्र सिहँ के नेतृत्व में सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी जैद निवासी गाँव गैबलीपुर थाना मंडावर जिला बिजनौर यूपी वर्तमान पता अजय करियाना स्टोर पूजा विहार थाना महेशनगर जिला अम्बाला को 05 अवैध देसी कट्टों व 02 जिन्दा रौंद सहित गिरफ्तार करके थाना महेशनगर मामला दर्ज किया गया। आरोपी का माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 05 दिन का रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। रिमाण्ड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
सीआईए-1 निरीक्षक हरजिन्द्र सिहँ ने जानकारी देते हुए बतलाया कि 17 अप्रैल 2024 को सीआईए-1 के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी अवैध हथियार बेचने का कार्य करता है जो आज भी अवैध हथियार बेचने के लिए गाँव मंगलई फ्लाई ओवर के नीचे खड़ा है जिसके पास बैग में अवैध हथियार है। अगर तुरन्त कार्यवाही की जाए तो आरोपी को अवैध हथियार सहित काबू किया जा सकता है। सूचना उपरान्त सीआईए-1 अम्बाला के पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना महेशनगर क्षेत्र गाँव मंगलई फ्लाई ओवर के नीचे से आरोपी को बैग में रखे अवैध हथियारों व जिन्दा रौन्द सहित काबू किया। आरोपी की पहचान जैद निवासी गाँव गैबलीपुर थाना मंडावर जिला बिजनौर यूपी वर्तमान पता अजय करियाना स्टोर पूजा विहार थाना महेशनगर जिला अम्बाला के रूप में हुई जिसे उपरोक्त अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार कर थाना महेशनगर में मामला दर्ज किया।