कल हुए नरसंहार के बाद अब से कुछ देर पुर्व नौसेना अधिकारी विनय नरवाल का पार्थिव शरीर उनके घर पर करनाल पहुंच गया है इस घटना काे लेकर जहां सारा देश सदमें में है वहीं करनाल कर हर वासी नौसेना अधिकारी के लिए गुस्से में है
करनाल/ 16 अप्रैल को धूमधाम से नौसेना अधिकारी विनय की शादी हुई थी। किसी को नहीं मालूम था कि चंद दिनों बाद ही उनकी हंसती खेलती दुनिया इस प्रकार उजड़ जाएगी। पहलगाम हमले में करनाल के रहने वाले 26 वर्ष के भारतीय नौसेना के अधिकारी विनय नरवाल भी शहीद हो गए है। वे 2 दिन पहले ही हनीमून के लिए कश्मीर गए थे।
बता दें कि वह कोच्चि में तैनात थे और छुट्टी पर थे।
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा कायराना हमला किया गया है। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग अब भी घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। इस हमले में कोच्चि में तैनात भारतीय नौसेना के एक अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल (26 वर्ष), जो कि छुट्टी पर थे वह पहलगाम हमले में शहीद हो गए हैं। बता दें कि वे हरियाणा के करनाल जिले के भुसली गांव के मूल निवासी थे और 16 अप्रैल को उनकी शादी हुई थी और 19 को रिसेप्शन हुई थी। शादी के बाद वे श्रीनगर घूमने गए थे। करनाल के सेक्टर 7 में उनका परिवार रहता है। आज कुछ सदस्य श्रीनगर के लिए रवाना हुए है।
विनय के दादा हवा सिंह ने कहा, बदला ले सरकार, आतंकवाद खत्म हो आज मेरा बेटा गया है, कल किसी और का शहीद ना हो
करनाल विधायक जगमोहन आनंद ने वीडियो कॉल पर मुख्यमंत्री नायब सैनी की विनय के दादा के साथ कराई बातचीत
करनाल/ कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत से पूरे देश में गुस्सा है। इस आतंकी हमले में करनाल के करनाल के नौसेना अधिकारी विनय की भी मौत हुई है। विनय की हाल ही में 16 अप्रैल को शादी हुई थी और 19 अप्रैल को रिसेप्शन थी। हनीमून मनाने के लिए विनय दो दिन पहले ही अपनी पत्नी के साथ कश्मीर गया था जहां आतंकियों ने उन पर कायराना हमला कर कर दिया। करनाल के बेटे के शहीद होने की सूचना मिलते ही सेक्टर 7 निवासी विनय के घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है। विभिन्न दलों के नेता उनके घर पर सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।
इसी कड़ी में करनाल के विधायक जगमोहन आनंद भी उनके परिजनों से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने वीडियो कॉल पर विनय के दादा हवा सिंह की मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ वीडियो कॉल पर बात कराई। मुख्यमंत्री ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वाशन देते हुए इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने जो वारदात की है उसका उसे पर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। वहीं विनय के दादा हवा सिंह ने कहा कि आज उनका बेटा शहीद हुआ है कल किसी और का शहीद ना हो ऐसे में सरकार वहां आतंकवाद को सख्ती से कुचले। उन्होंने कहा कि विनय बहुत बहादुर लड़का था अगर उसे गोली ना लगती तो वह दो-चार को तो वैसे ही पछाड़ देता। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि इसका घटना का बदला लिया जाए।
विनय के चाचा सुरजीत नरवाल ने मीडिया को बताया कि विनय की शादी बड़े धूमधाम से हुई। यह जश्न कई दिनों तक चला। वह एक प्यारा लड़का था। उसने इंजीनियरिंग की और बाद में नौसेना की परीक्षा पास करके क्लास वन अधिकारी बन गया। वे स्विट्जरलैंड में हनीमून मनाने की योजना बना रहे थे, लेकिन चूंकि उसे छुट्टी नहीं मिल पाई, इसलिए वे कश्मीर चले गए। यह सब अचानक हुआ, जैसे किसी की बुरी नज़र लग गई हो।
उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए केंद्र सरकार को अब छोटे स्तर पर काम करने की बजाय बड़ा एक्शन लेना चाहिए। जिन्होंने यह कायराना हरकत की है इनको चुन चुन कर खत्म करना करने की जरूरत है। विनय के चाचा ने कहा कि मैं खुद अपना घर छोड़कर सेना में जाने को तैयार हूं और इसका मुंह तोड़ जवाब देना चाहता हूं।
घटना की सूचना मिलते ही घरौंडा विधायक एवं हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण भी सेक्टर 7 स्थित शहीद के आवास पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। घटना पर दुख जताते हुए हरविंदर कल्याण ने कहा कि जो हत्याकांड कश्मीर में हुआ है उसकी भर्त्सना भारत ही नही पूरी दुनिया कर रही है। उन्होंने कहा कि यह हमला कुछ लोगों पर नहीं बल्कि पूरे देश पर हमला है। कल्याण ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही हमारे देश के गृहमंत्री वहां पहुंच गए हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विदेशी दौरा बीच में छोड़कर भारत आये है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह विषय अति गंभीर है और सरकार द्वारा इस पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वास्तव में आज हमारे लिए यह एक दुखद पल है। उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में हरियाणा सरकार और हम सब परिवार के साथ हैं। मुख्यमंत्री जी ने भी हर तरह का आश्वासन दिया है।