अम्बाला 27 अप्रैल – अम्बाला क्लब में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रसिद्ध इतिहासकार डाक्टर तेजिंदर सिंह वालिया की पुस्तकों ” इतिहास शिरोमणि अकाली दल एवं शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी ” व दास्तान ए अम्बाला ( हिस्ट्री ऑफ अम्बाला ) के तीसरे संस्करण का विमोचन किया गया। इस समारोह में रोटरी क्लब के डीजी राजपाल सिंह मुख्य अतिथि व इंजीनियर सरदार बलबीर सिंह गैस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर उपस्थित रहे। इवेंट कोआर्डीनेटर मोहिन्दर पाल गुप्ता थे। इस समारोह का आयोजन रोटरी क्लब मिडटाउन व दीप एक्सप्रेस न्यूज़ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। मंच संचालन डाक्टर किरण आगंरा द्वारा किया गया। प्रसिद्ध शिक्षाविद डाक्टर रतन सिंह ढिल्लों, वरिष्ठ अधिवक्ता दलजीत सिंह पूनिया व डाक्टर किरण आगंरा ने पुस्तकों व इतिहासकार डाक्टर तेजिंदर सिंह वालिया के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर एक बहुत ही बढ़िया डाक्यूमैन्ट्री भी दिखाई गई। मुख्य अतिथि राजपाल सिंह ने तेजिंदर सिंह वालिया की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उम्मीदवार जताई की भविष्य में भी वह इसी प्रकार से देश के लोगों को ना केवल इतिहास से रूबरू करवाते रहेंगे बल्कि समाज सेवा के कार्य भी निरन्तर जारी रखेंगे। इंजीनियर बलबीर सिंह ने अपने सम्बोधन में तेजिन्दर सिंह वालिया की बहुमुखी प्रतिभा के बारे में बात की व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इतिहासकार डाक्टर तेजिंदर सिंह वालिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व समारोह में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन सिंह सहगल, कार्यकारी सदस्य टी पी सिंह, शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी के सदस्य हरपाल सिंह पाली, जत्थेदार बलदेव सिंह कायमपुरी, जत्थेदार गुरदीप सिंह भानोखेडी, किसान नेता अमरजीत सिंह मोहड़ी,हरियाणा सिख फोरम के अध्यक्ष जसदीप सिंह बेदी, प्रिंसिपल डाक्टर दीपइन्द्र कौर वालिया, रंगकर्मी अंजय कुमार कौशल, अरविंद सूरी, बलजीत सिंह, अनिल महन्त बिट्टू, बुध राम, डाक्टर संजय गौतम, सुनील जैन, डाक्टर सुनील सादिक, कवि रविन्द्र रवि, गुरचरण सिंह जोगी, कुलवंत सिंह रफीक सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।