शानदार कवि सम्मेलन व मुशायरा करवाने के लिए प्रोफेसर सतीश चन्द्र पराशर व सुरजीत बुद्धिराजा को किया सम्मानित
अम्बाला 30 अप्रैल – सांझ अम्बाला की ओर से सेन्ट्रल फीनिक्स क्लब में संगीतमय संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें 20 अप्रैल को अम्बाला शहर के पुलिस ऑडिटोरियम में आल इंडिया त्रिभाषी कवि सम्मेलन व मुशायरा का शानदार आयोजन करवाने के लिए संयोजक सुरजीत बुद्धिराजा व सह संयोजक प्रोफेसर सतीश चन्द्र पराशर को सम्मानित किया गया। इस संगीत संध्या का आयोजन कवि सम्मेलन व मुशायरा की शानदार कामयाबी को सेलीब्रेट करने के लिए किया गया था। इस संगीत संध्या की अध्यक्षता वरिष्ठ रंगकर्मी जसदीप बेदी ने की। इस कार्यक्रम में कर्नल वी डी सिंह, विनोद जांगड़ा, के एस खुराना, रविन्द्र रवि, वीरेन्द्र दुरेजा, रचना बनमाली, उमेश कौशल, इन्द्र परूथी, साक्षी शर्मा, चंदन नारायण, राधिका ग्रोवर व आशीष पराशर ने गीत पेश किए जो बेहद सराहे गए। इस शानदार संगीत संध्या में मंच संचालन ओ पी बनमाली ने बहुत ही अच्छे ढंग से किया। कार्यक्रम में अनिल सहगल, प्रवेश पराशर, अंजलि वधावन, डाक्टर एम एस कोहली, मनीषा नारायण, कृष्ण लाल यादव, गुरचरण सिंह जोगी, बलजीत सिंह, मनमोहन शर्मा व राकेश हांडा सहित सांझ अम्बाला के कई अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।