
पंजाब: भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार, पंजाब के बॉर्डर एरिया में आज मॉक ड्रिल के तहत अचानक साइरन बजाए गए और पूर्ण ब्लैकआउट का अभ्यास किया गया। यह अभ्यास सीमावर्ती क्षेत्रों में आपात स्थिति में प्रतिक्रिया क्षमता को परखने और नागरिकों को तैयार रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
गृह मंत्रालय के आदेश मिलते ही पंजाब प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से निर्देशों का पालन शुरू कर दिया। स्थानीय पुलिस, सिविल डिफेंस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे इलाके में तैनात हैं और लोगों को शांत रहने एवं निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार, यह एक पूर्व निर्धारित मॉक ड्रिल है और जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे अभ्यास सीमावर्ती सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए किए जाते हैं।
