एक बार फिर से जारी किए डीसी ने आदेश
जिला प्रशासन अंबाला की ओर से अपील है कि एहतियात के तौर पर सभी नागरिक रात्रि में घरों में रहें और बिना जरूरत के घर से बाहर ना निकलें। कहीं भी किसी भी प्रकार की लाइटें न जलाएं। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा दी जाने वाली हिदायतों की पालना करें। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, घबराएं नहीं। प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही ध्यान दें। जिला में पूरी तरह से स्थिति सामान्य है।
DC Ambala
time 21:50
Date: 10th May

अम्बाला, 10 मई 2025:
भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव और जम्मू-कश्मीर व पंजाब में सीजफायर के तुरंत बाद ड्रोन गतिविधियों के इनपुट मिलने के बाद अब हरियाणा के सीमावर्ती जिलों में भी सुरक्षा सख्त कर दी गई है। अम्बाला प्रशासन ने जिले में फिर से ब्लैकआउट की स्थिति बनाए रखने और सभी नागरिकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
📢 प्रशासन की अपील:
उपायुक्त अम्बाला की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है:
“सभी नागरिक शाम को अनावश्यक लाइट्स बंद रखें, छतों पर एकत्र न हों और कोई भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।“
⚠️ क्या कहा प्रशासन ने?
- जिले में ‘यथास्थिति’ बनाए रखने का आदेश, जैसे कल की रात था वैसा ही सर्तक रहना जरूरी।
- ब्लैकआउट (Blackout) फिर से लागू, मुख्य रूप से सीमावर्ती व सैन्य क्षेत्र के आसपास।
- पुलिस, होमगार्ड व सिविल डिफेंस को फुल अलर्ट पर रखा गया है।
- 112 नंबर, व्हाट्सएप हेल्पलाइन व अन्य इमरजेंसी सेवाओं को सक्रिय कर दिया गया है।
🛑 नागरिकों से अपील:
प्रशासन ने जनता से कहा है कि वे:
- अफवाहों से बचें, केवल आधिकारिक जानकारी पर विश्वास करें।
- सोशल मीडिया पर गैर-सत्यापित सूचनाएं ना फैलाएं।
- जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलें।