
2.23 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म; डबल वेरिफिकेशन के बाद रिजल्ट हुआ जारी
कैथल में सियोण माजरा के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले अर्पण दीप सिंह 497 नंबर के साथ पहले स्थान पर रहे। 495 नंबर के साथ सोनीपत के मनौली गांव के रचना सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली करीना और जींद के नरवाना में एसडी कन्या स्कूल में पढ़ने वाली यशिका दूसरे स्थान पर रहीं। जींद के डीएन मॉडल स्कूल में पढ़ने वाली सरोज 494 नंबर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
भिवानी — हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज 13 मई को सुबह 10 बजे जारी करेगा। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा और सचिव मुनीश नागपाल ने इसके लिए भिवानी स्थित मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इस साल 2,23,392 छात्रों ने परीक्षा दी थी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने मंगलवार, 13 मई 2025 को सीनियर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार कुल 85.66% छात्र पास हुए हैं। छात्राओं ने एक बार फिर बाजी मारी है — उनका पास प्रतिशत 88.80% रहा, जबकि लड़कों का 81.86%।
विज्ञान स्ट्रीम में 92.20% स्टूडेंट्स पास
विभिन्न स्ट्रीम के रिजल्ट इस प्रकार रहे:
विज्ञान संकाय: 92.20% पास
वाणिज्य संकाय: 88.70% पास
कला संकाय: 83.47% पास
प्राइवेट विद्यार्थियों का प्रदर्शन
कुल पास प्रतिशत: 63.21%
लड़कियाँ: 66.34%
लड़के: 59.84%
रिजल्ट का विश्लेषण
कुल पंजीकृत विद्यार्थी: 2,27,273
परीक्षा में बैठे: 2,23,392
उत्तीर्ण हुए: 1,91,110
एग्जाम में अनुपस्थित: 3,881
अनुचित साधन से परीक्षा देने वाले: 3419
नकल के मामलों में दोषी: 2161
लड़कों का पास प्रतिशत 81.86% रहा। इस तरह लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 7.55% ज्यादा रहा। सभी जिलों में जींद जिले का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा, जबकि नूंह जिले का रिजल्ट सबसे कम रहा।
कैथल में सियोण माजरा के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले अर्पण दीप सिंह 497 नंबर के साथ पहले स्थान पर रहे। 495 नंबर के साथ सोनीपत के मनौली गांव के रचना सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली करीना और जींद के नरवाना में एसडी कन्या स्कूल में पढ़ने वाली यशिका दूसरे स्थान पर रहीं। जींद के डीएन मॉडल स्कूल में पढ़ने वाली सरोज 494 नंबर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि परिणाम समय पर जारी करने के लिए टीम ने दिन-रात मेहनत की। उन्होंने बताया कि इस बार जिन विद्यार्थियों के 80% से अधिक अंक आए हैं, उनके परिणाम की डबल वेरिफिकेशन के बाद ही घोषणा की गई है, ताकि कोई गलती न रह जाए।
बोर्ड वेबसाइट पर देखें रिजल्ट
विद्यार्थी अपना रिजल्ट हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट को लेकर छात्रों और अभिभावकों में खासा उत्साह है। इस बार बोर्ड ने रिजल्ट की गुणवत्ता पर खास ध्यान दिया है। डॉ. शर्मा ने सोमवार शाम को जानकारी दी कि जिन छात्रों के 80% से अधिक अंक बन रहे हैं, उनके नतीजों की डबल वेरिफिकेशन प्रक्रिया अपनाई गई है, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो।
रिजल्ट में पारदर्शिता को दी प्राथमिकता
बोर्ड अध्यक्ष ने पहले ही वादा किया था कि एग्जाम खत्म होने के 45 दिन के भीतर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के लिए क्रमश: 12 और 15 मई की संभावित तिथियां तय की गई थीं। हालांकि, 12वीं का रिजल्ट अब तय समय से तीन दिन पहले जारी किया जा रहा है।
पिछले साल कैसा रहा प्रदर्शन?
2024 में हरियाणा बोर्ड के 12वीं रिजल्ट में कुल 85.31% छात्र पास हुए थे। इस बार लड़कों ने बाज़ी मारी थी — 88.14% पास प्रतिशत के साथ, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 82.52% रहा।
2025 में भी नतीजों से