
प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने इनसिगनिया का किया अनावरण, छात्रों व अभिभावकों को दिया संदेश
अम्बाला छावनी, 21 मई:
शिक्षा के क्षेत्र में 66 वर्षों की प्रतिष्ठित सेवा प्रदान करने वाला आर्य गर्ल्ज कॉलेज, अम्बाला छावनी अब सहशिक्षा संस्थान के रूप में कार्य करेगा। कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह के दौरान प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने इस ऐतिहासिक परिवर्तन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अब यह कॉलेज न केवल छात्राओं के लिए बल्कि छात्रों के लिए भी प्रवेश हेतु खुला रहेगा।
उन्होंने बताया कि यह निर्णय महर्षि दयानंद सरस्वती जी के शिक्षा संबंधी आदर्शों तथा वर्तमान सामाजिक आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए लिया गया है। इस परिवर्तन का उद्देश्य शिक्षा में समानता, समावेशिता, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है।
उपलब्ध प्रमुख पाठ्यक्रम
कॉलेज में इस शैक्षणिक सत्र 2025-26 से निम्नलिखित पाठ्यक्रमों में दाखिले आरंभ हो चुके हैं:
- बी.ए. (सामान्य एवं राजनीति शास्त्र ऑनर्स)
- बी.कॉम (सामान्य एवं CAV)
- एम.कॉम
- एम.ए. (राजनीति शास्त्र)
प्राचार्या ने बताया कि पूर्व वर्षों में कॉलेज की छात्राओं ने यू.जी. एवं पी.जी. में उत्तम प्रदर्शन कर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की मैरिट लिस्ट में नियमित रूप से स्थान प्राप्त किया है।
नवीन इनसिगनिया का अनावरण
समारोह के दौरान कॉलेज के नए इनसिगनिया (प्रतीक चिह्न) का भी अनावरण किया गया। इस इनसिगनिया में चारों वेदों को स्थान दिया गया है तथा ईशोपनिषद का प्रसिद्ध वाक्य “विद्ययाऽमृतमश्नुते” अंकित किया गया है, जिसका आशय है – “विद्या से मनुष्य अमृतत्व को प्राप्त करता है।” यह चिह्न कॉलेज के वैदिक मूल्यों, ज्ञान और आत्मविकास के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
कॉलेज की विशेषताएं
- 99% स्टाफ डॉक्टरेट उपाधिधारी
- अनुभवी प्रबंधन समिति द्वारा संचालन
- सशक्त रोजगार प्रकोष्ठ (प्लेसमेंट सहायता एवं मार्गदर्शन)
- कॉलेज परिसर में NCC हैड ऑफिस
- टेनिस एवं क्रिकेट अकादमी के माध्यम से मुफ्त प्रशिक्षण
- आधुनिक स्पोर्ट्स, जिम, कैफेटेरिया, ओपन लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं
- एन.एस.एस., वाई.आर.सी., महिला प्रकोष्ठ, लीगल लिटरेसी क्लब जैसी गतिविधियाँ
सहशिक्षा की उपयोगिता पर बल
डॉ. अनुपमा आर्य ने कहा कि सहशिक्षा न केवल शैक्षणिक दृष्टिकोण से लाभकारी है, बल्कि यह छात्रों में सामाजिक कौशल, लैंगिक समानता, परस्पर सम्मान, संप्रेषण क्षमता और व्यक्तित्व विकास में भी सहायक सिद्ध होती है। उन्होंने कहा कि आर्य कॉलेज अब एक ऐसे संस्थान के रूप में जाना जाएगा जो गुणवत्ता, नैतिकता और समग्रता के आधार पर विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करेगा।
प्राचार्या का संदेश
अंत में प्राचार्या महोदया ने अम्बालावासियों से अपील करते हुए कहा कि –
“अपने बच्चों को एक गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक व संस्कारयुक्त शिक्षा दिलाने के लिए आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी (सहशिक्षा संस्थान) में अवश्य भेजें। यह संस्थान भविष्य निर्माण की एक मजबूत नींव प्रदान करेगा।”
📍 कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया चालू है। इच्छुक अभ्यर्थी http://admissions.highereduhry.ac.in पर पंजीकरण कर सकते हैं।
📞 संपर्क: 0171-2631122 | 86073-60136 | 89502-15640
🔗 Facebook: Arya Parivar