

अम्बाला 6 जून 2025: हरियाणा के अंबाला जिले में हरियाणा रोडवेज के द्वारा यात्रियों को एक ओर बड़ी सौगात दी गई है.बता दे कि अंबाला जिले में पहले अंबाला रोड़वेज के द्वारा पांच इलेक्ट्रिक AC बसों को शामिल किया गया था,जिसमें अंबाला शहर ओर अंबाला छावनी के लोकल रूट पर यह बसें चलाई गई थी.अब अंबाला रोडवेज के द्वारा पांच ओर नई इलेक्ट्रिक AC बसों को शामिल किया गया है,जो अंबाला के गांव व शहर के मुख्य मार्गो पर चलाई जाएगी.जिसमें अंबाला से दोसड़का तक यात्रियों को इक्लेक्ट्री AC बसों की सुविधा मिलेगी , पहले केवल अंबाला छावनी से साहा तक यह इलेक्ट्री बसें चला करती थी.वही इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए अंबाला छावनी बस स्टैंड इंचार्ज राजबीर सिंह ने बताया कि

अंबाला रोडवेज बस डिपो में पहले पांच इलेक्ट्रिक बसें चलाई गई थी,ओर अब यात्रियों की मांग को देखते हुए पांच ओर इलेक्ट्रिक AC बसें शामिल की गई है जिसके बाद टोटल 10 बसें अब अंबाला रोडवेज डिपो में अपनी सेवाएं प्रदान करेगी. उन्होंने बताया कि नई आई इलेक्ट्रिक AC बसों में से 2 बसों को अंबाला शहर से दोसड़का तक चलाया गया है,जिसका किराया अंबाला शहर से दोसड़का तक 60 रुपए रखा गया है. उन्होंने कहा कि पहले केवल अंबाला से साहा तक ही इलेक्ट्रिक बसें चला करती थी,लेकिन अब आगे दोसड़का तक रूट पर इलेक्ट्रिक बसे चलने से यात्रियों को आगे तक बेहतर सुविधा मिलेगी. उन्होंने बताया कि अंबाला शहर से दो सदका तक का किराया 60 रुपए रखा गया है, और अंबाला छावनी से 45 रुपए यात्री को दोसड़का तक किराया देना होगा.वही उन्होंने कहा कि अंबाला से दोसड़का के बीच में अंबाला छावनी, महेश नगर,छोटा ख़ुड्डा, मीठापुर, साहा व कालपी से होते हुए मुलाना से दोसड़का रूट रहेगा ओर इन सभी जगहों पर बस के स्टॉप रहेंगे.
