


टैगोर गार्डन स्थित माँ की पाठशाला में विश्व मानवाधिकार परिषद (WORLD HUMAN RIGHTS COUNCIL) के तत्वावधान में फादर्स डे का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि SHO महेश नगर, श्री अजित सिंह रहे, जिनका मंच पर विशेष स्वागत किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपने पिता के सम्मान में कविताएँ, गीत और पोस्टर प्रस्तुत किए, जिससे माहौल भावुक और उत्साहपूर्ण रहा।
कार्यक्रम का संचालन निकेश गुप्ता (स्टेट प्रेसिडेंट, वूमेन सेल हरियाणा) ने किया। मंच पर पूजा गोयल (नेशनल जनरल सेक्रेटरी, वूमेन सेल), सीमा सिंह (स्टेट वाइस प्रेसिडेंट), पूनम गोयल (स्टेट सेक्रेटरी), सरला, अंचल, सुमन लता, राजेश गोयल, सर्वजीत, धनंजय धर, सुमनदीप कौर सहित उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में केक काटा गया और सभी बच्चों व सहयोगियों को सम्मानित किया गया। SHO अजित सिंह ने संस्था के प्रयासों की सराहना की और बच्चों को मेहनत और ईमानदारी से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संस्था को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।


यह आयोजन बच्चों और अभिभावकों के लिए एक यादगार अनुभव रहा, जिसमें परिवार के महत्व और सामाजिक सहयोग का संदेश दिया गया।
