
अम्बाला, 30 जुलाई।
राष्ट्रीय वंचित इकता मंच के तत्वाधान में समाज के विकास और समानता के अधिकार संबंधी व्यापक विचार-विमर्श के लिए “समाज मंथन” का विशाल आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम बुधवार, 31 दिसम्बर 2025 को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पार्क, अम्बाला कैंट में प्रातः 11 बजे आरंभ होगा और दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में व्याप्त असमानता, भेदभाव और पिछड़ेपन को दूर करने के लिए सार्थक संवाद स्थापित करना है। मंच के माध्यम से समाज के सभी वर्गों से भागीदारी का आह्वान किया गया है ताकि समानता, स्वतंत्रता और सम्मान की भावना को आगे बढ़ाया जा सके।
आयोजकों के अनुसार, यह मंथन केवल वर्तमान स्थिति पर चर्चा नहीं करेगा, बल्कि भारतीय संविधान यात्रा (14 अप्रैल 2026) जैसे भावी गतिविधियों तक विस्तार पाएगा, जिसमें संवैधानिक अधिकारों और समानता विषयक धाराओं पर मंथन किया जाएगा।
आयोजन में सहभागिता के इच्छुक सामाजिक कार्यकर्ता व आमजन संवाद हेतु आमंत्रित हैं। अधिक जानकारी के लिए आयोजकों—पत्थ श्रीमती पुष्पलता देवी जी (राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ), शशि राज, महेश आर्य, अजय कुमार (यूथ राष्ट्रीय प्रभारी) से संपर्क किया जा सकता है।
समाज के जागरूक नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिकतम संख्या में उपस्थित होकर समाज के नव निर्माण में योगदान दें।
