
अंबाला, 24 अप्रैल अंबाला रेंज में पुलिस विभाग के भीतर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित करते हुए आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पुलिस महानिरीक्षक, अंबाला रेंज, श्री पंकज नैन (भा.पु.से.) द्वारा कुल 16 पुलिस कर्मचारियों को मुख्य सिपाही से सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत किया गया।
यह पदोन्नति कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, उत्कृष्ट कार्यशैली और सेवा के दौरान उनके सराहनीय प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए विभागीय नियमों के अनुसार प्रदान की गई है।
इस अवसर पर आईजी पंकज नैन ने सभी पदोन्नत कर्मचारियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति न केवल गर्व का विषय है, बल्कि यह नई जिम्मेदारियों और चुनौतियों का भी संकेत देती है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मी अपने नए पद पर पूरी ईमानदारी, मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करें।
उन्होंने आगे कहा कि पुलिस सेवा में अनुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना सर्वोपरि है। पदोन्नत अधिकारी इन मूल्यों को अपनाते हुए आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करें और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएं।
आईजी ने विश्वास जताया कि सभी पदोन्नत कर्मचारी भविष्य में भी अपनी पेशेवर दक्षता और टीम भावना से विभाग की कार्यक्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। अंत में उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सफल सेवाकाल की कामना की।
🟠 📦 पदोन्नत पुलिसकर्मियों की सूची :
🔷 मुख्य सिपाही से एएसआई बने पुलिसकर्मी
🔷1. राज कुमार
2. छबेग सिंह
3. विजय कुमार
4. राज सिंह
5. हरीश कुमार
6. संजीव
7. देवेन्द्र सिंह
8. प्रदीप कुमार
9. करनैल
10. जसपाल
11. नवीन कुमार
12. सुधीर
13. मोहिन्द्र कुमार
14. मनीष
15. रमेश कुमार
16. नरेश कुमार
