एनएचएआई की गाड़ी और थार गाड़ी की टक्कर 8 लोग घायल
अम्बाला में पंजोखरा रोड पर देर रात एनएचएआई की गाड़ी और थार गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे में थार गाड़ी चालक व एनएचएआई की गाड़ी में सवार कर्मियों समेत 8 लोग घायल हो गए। जिन्हें तुरंत अम्बाला कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। इधर पंजोखरा थाना पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत मिली है, जांच जारी है।
