
अम्बाला 2 फरवरी – आज बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर हरियाणा आर्टिस्ट्स फोरम की एक बैठक पंजाबी भाषा के प्रसिद्ध विद्वान डाक्टर रतन सिंह ढिल्लों की अध्यक्षता में आम्रपाली रिसोर्ट में आयोजित हुई जिसमें कला जगत से जुड़े हुए विभिन्न कलाकारों ने भाग लिया। इस बैठक में हरियाणा के कलाकारों को पेश आ रही विभिन्न परेशानियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करने के साथ-साथ सांस्कृतिक व साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के बारे में भी योजनाबद्ध तरीके से काम करने को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में हरियाणा के वरिष्ठ लोक कलाकार बुध राम मट्टू, फिल्म व टीवी अभिनेता व निर्देशक प्रमोद पब्बी , प्रोफेसर गुरदेव सिंह देव, रंगकर्मी जसदीप सिंह बेदी , अरविंद सूरी, बलजीत सिंह, राहुल शर्मा, अंजय कौशल, अनिल महन्त बिट्टू, अमरीक सिंह व आम्रपाली रिसोर्ट के मालिक रोहित जैन भी मौजूद रहे।
