अम्बाला, 15 अगस्त
हरियाणा के राज्यपाल प्रो0 असीम कुमार घोष ने आज राज्य स्तरीय 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इससे पूर्व उन्होंने पुलिस लाईन परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन कर श्रद्धाजंली अर्पित की। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल ने आकाश में गुब्बारे छोडक़र स्वतंत्रता दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने समारोह में युद्ध वीरांगनाओं, स्वतंत्रता सैनानियों के परिजनों, आपातकालीन व हिन्दी आदोंलन में भाग लेने वाले महानुभावों को भी सम्मानित किया।
महामहिम राज्यपाल प्रो0 असीम कुमार घोष ने अपने संदेश में कहा कि आपको स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मैं दिन-रात देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों को स्वतंत्रता दिवस की विशेष रूप से बधाई देता हूं।
79 साल पहले वर्ष 1947 में आज के दिन हर भारतवासी का आजादी पाने का सपना साकार हुआ था। यह दिन उन अनगिनत शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का भी अवसर है, जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर हमें यह आजादी दिलाई। मैं सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। साथ ही महान स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता भी व्यक्त करता हूं।
आज हर साल की तरह ‘हर घर तिरंगा अभियान‘ से पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगा है। हर घर, गली, मुंडेर और हर मोहल्ले में तिरंगा फहरा रहा है।
आज हम उन राष्ट्र निर्माताओं, सीमा प्रहरी सैनिकों, प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों, अन्नदाता किसानों, मेहनतकश कामगारों के प्रति भी गहन कृतज्ञता व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपनी प्रतिभा, साहस और मेहनत के बल पर भारत को दुनिया की बड़ी शक्ति बना दिया है।
हरियाणावासियों को गर्व है कि हमने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई। स्वतंत्रता आन्दोलन की पहली चिंगारी 8 मई 1857 को यहां अंबाला से ही फूटी थी। उन सेनानियों की याद में यहां ‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक‘ 538 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है।
हरियाणा के वीरों ने आजादी के बाद भी देश की सीमाओं की सुरक्षा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमारे सैनिकों ने 1962, 1965, 1971 के विदेशी आक्रमणों व आप्रेशन कारगिल युद्ध के दौरान वीरता की नई मिसाल पेश की।
हमारा कत्र्तव्य है कि हम शहीदों के परिवारों का सहारा बनें। मुझे खुशी है कि इस दिशा में हरियाणा सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों व उनकी विधवाओं की पेंशन बढ़ाकर 40 हजार रुपये मासिक की है।
आज आजादी का जश्न मनाने के साथ-साथ अपनी उपलब्धियों पर गर्व करने का दिन भी है। आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ओजस्वी नेतृत्व में भारत की आवाज वैश्विक मंचों पर सुनी जाती है।
आज हमारा देश अपनी उन्नत तकनीक के बल पर न केवल मिसाइलें बना रह है, बल्कि हम सूर्ययान, चंद्रयान और मंगलयान जैसे मिशन भी पूरे कर रहे हैं।
हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी दुनिया ने हमारी स्वदेशी तकनीक और हथियारों की ताकत देखी है। यही नहीं, हमारी सेना ने ऑपरेशन महादेव चलाकर पहलगाम के गुनाहगारों को उनकी करनी की सजा भी दी है।
भारत की इस गौरवपूर्ण विकास यात्रा में हर कदम पर हर भारतीय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। लेकिन हरियाणा के लोग विशेष बधाई के पात्र हैं कि आपने अपनी मेहनत से इस छोटे से राज्य को देश के सबसे अधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में ला खड़ा किया है।
आपने अपनी प्रगतिशील सोच, प्रतिभा और मेहनत के बलबूते बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। आज हरियाणा प्रतिव्यक्ति आय, औद्योगिक उत्पादन, विदेशी निवेश, शिक्षा, खेल, कृषि, परिवहन आदि हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बन गया है। अन्न उत्पादन में हरियाणा का अग्रणी स्थान है। देश की सडक़ों पर दौडऩे वाली हर दूसरी कार हरियाणा में बनती है। हरियाणा में देश के 52 प्रतिशत ट्रैक्टरों का निर्माण होता है।
आज जब हम आजादी का पर्व मना रहे हैं तो मुझे खुशी है कि हरियाणा सरकार ने पिछले साढ़े 10 वर्षों में प्रदेश की जनता को भेदभाव करने वाली व्यवस्था से आजादी दिलाई है।
प्रदेश में हर सरकारी योजना एवं कार्यक्रम को 100 से अधिक पोर्टल व ऐप के माध्यम से पारदर्शी किया गया है। बिना खर्ची-पर्ची के नौकरी देने, ऑनलाइन ट्रांसफर, पढ़ी-लिखी पंचायतों और अंत्योदय अभियान की आज पूरे देश में चर्चा है।
प्रदेश में नहरों, सडक़ों व रेलमार्गों का मजबूत जाल बिछा है, उद्योग धंधे फल-फूल रहे हैं, मेट्रो रेल का विस्तार हो रहा है, अनेक ओवर ब्रिज व पलाई ओवर बन चुके हैं, शिक्षा के क्षेत्र में अनेक उच्चकोटि के संस्थान खुल चुके हैं।
खेल के क्षेत्र में हरियाणा ओलम्पिक और अन्य अन्तर्राष्ट्रीय खेलों में भारत की शान बढ़ाने वाले खिलाडिय़ों का राज्य है।
एक कल्याणकारी राज्य होने के नाते हरियाणा में विकास व प्रगति का लाभ गरीब से गरीब व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
इस कृषि प्रधान राज्य ने उद्योग और व्यापार के फलने-फूलने के अनुकूल माहौल बनाया है। औद्योगिक विकास को गति देने के लिए ’ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ का एक इको-सिस्टम तैयार किया है।
भौतिक विकास के दौर में हमने अपनी सांस्कृतिक धरोहर को भी सुरक्षित रखा है।
प्रधानमंत्री जी ने 2047 तक जिस विकसित भारत की कल्पना की है हरियाणा उसे साकार करने की दिशा में कई मंजिलें तय कर चुका है। मैं इन उपलब्धियों के लिए हरियाणा के उद्यमियों, कर्मठ किसानों और श्रमिकों को बधाई देता हूं।
इस ऐतिहासिक दिवस पर जब हम अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं तो आइये देश के नव-निर्माण के लिए मिलकर काम करने की शपथ लें। इस पावन अवसर पर मैं एक बार फिर भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। साथ ही हरियाणा के कर्मठ लोगों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
इस अवसर पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने जिला प्रशासन की ओर से महामहिम राज्यपाल प्रो0 असीम कुमार घोष को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन भी किया। इस मौके पर महामहिम राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष का भी जिला प्रशासन की ओर से अभिनंदन किया गया। मंच संचालन की भूमिका श्रीमती ज्योति रानी व डा. सुखबीर ने बखूबी निभाई।
हरियाणा के महामहिम राज्यपाल प्रो0 असीम कुमार घोष ने पुलिस लाईन मैदान अम्बाला शहर में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों में प्रेमनगर अम्बाला शहर की श्रीमती वीना रानी, विराट नगर माडल टाउन के सविन्द्र सिंह, माडल टाउन अम्बाला शहर निवासी डा0 राजीव मोहन राय व श्री संजीव मोहन राय, मॉडल टाउन निवासी श्रीमती सुशीला देवी, घेलरोड़ अम्बाला शहर की श्रीमती कृष्णावंती, आशा सिंह गार्डन अम्बाला शहर संजीव कुमार छिब्बर, खुर्चनपुर गांव की श्रीमती फूलवती, गांव दानीपुर से श्रीमती विद्या देवी, मटेडी सेखां निवासी सलिन्द्र सिंह, बलदेवनगर की सुरेश बाला, मालगोदाम रेलवे रोड अम्बाला शहर की श्रीमती दयावंती, जैन कालेज रोड निवासी श्रीमती कमलेश, रेलवे रोड निवासी बंत कौर, रणजीत नगर का हरबंस लाल, काजीवाड़ा अम्बाला शहर की श्रीमती जगदीश कौर, मोहल्ला सोगियां अम्बाला शहर निवासी श्रीमती कैलाश कुमारी, सेक्टर 10 निवासी श्रीमती निर्मला देवी, हरि मंदिर अम्बाला शहर के लालजीत सिंह, कलालमाजरी अम्बाला शहर की श्रीमती कुलवंत कौर, सैक्टर 10 अम्बाला शहर से दमयंती, पटेल रोड अम्बाला शहर के त्रिलोचन सिंह, बादशाही बाग कालोनी से रणबीर सिंह कीर, सैक्टर 9 से दिलबाग सिंह, सैक्टर 23 वाटिका विहार से नीरू दत्ता शामिल हैं।
इस मौके पर महामहिम राज्यपाल ने युद्ध वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया जिनमें रोजगार्डन कालोनी बरनाला निवासी श्रीमती कुलदीप कौर, सैनिक विहार अम्बाला शहर निवासी श्रीमती जसबीर कौर, जनसुई निवासी गुरविन्द्र कौर, बलदेवनगर निवासी श्रीमती कमलेश कुमारी, जनसूई से कुलविन्द्र कौर शामिल हैं।
बॉक्स:- इस मौके पर महामहिम राज्यपाल ने शुभ्र ज्योत्सना ताम्र पत्र पैंशन योजना के अंतर्गत पैशन प्राप्त करने वाले महानुभावों को भी सम्मानित किया। इनमें बलदेवनगर अम्बाला शहर से अशोक, सैक्टर 1 हुड्डा अम्बाला से श्रीमती दर्शन माला, नया बांस अम्बाला शहर से संतोष कुमारी, ओल्ड ग्रेन मार्किट अम्बाला शहर से सोम नाथ, काजीवाडा अम्बाला शहर से श्रीमती सुमन, रेलवे रोड अम्बाला से मदन गोपाल, दानीपुर अम्बाला शहर से श्रीमती विद्या देवी, गांव कलावड़ से श्रीमती ओमवंती, बलदेवनगर अम्बाला शहर से चंद्रभान शामिल है।
बॉक्स:- हिन्दी आंदोलन के तहत सैक्टर 19 ए चण्डीगढ से स्वर्गीय श्री भगवान दास के परिजन, सैक्टर 7 अम्बाला शहर से स्वर्गीय श्री गौरे लाल जैन के परिजन, माडल टाउन अम्बाला शहर से वेद प्रकाश वेदालंकार, पटेल रोड अम्बाला शहर से स्वर्गीय श्री सरदार चंद मघो के परिजन तथा पिपली बाजार सैक्टर 7 अम्बाला शहर से सुरेश कुमार शामिल हैं।
अम्बाला छावनी स्वतंत्रता सेनानियों में बीसी बाजार अम्बाला कैंट की श्रीमती शशि प्रेम, गोविंद नगर की श्रीमती शशि प्रेम, गांव शाहपुर की श्रीमती सुरजीत कौर, सावन विहार अम्बाला कैंट की श्रीमती पारवती देवी, कच्चा बाजार अम्बाला कैंट की कैलाश कौर, गांव ढांडी दुराना से सुभाष चंद शर्मा, गांव धन्यौडी से राकेश कुमार, गांव दलीपगढ़ से इकबाल सिंह डोगरा, गांव केसरी से शकुंतला देवी, डिफैंस कालोनी से बलविन्द्र सिंह, सतसंग विहार अम्बाला कैंट से श्रीमती शिवानी दीक्षित, अम्बाला कैंट से चंद्र अरोड़ा, निकलसन रोड अम्बाला कैंट से आनंद मोहन शुकला, पंजाबी मोहल्ला अम्बाला कैंट से श्रीमती उर्मिला देवी, तोपखाना अम्बाला कैंट से के.एस. बक्शी, कबीर नगर से श्रीमती सुशीला देवी, रामनगर से अनिता मरवाह, गांव बडौला से श्रीमती चरणजीत कौर, गांव दुराना से श्रीमती प्रकाश कौर शामिल हैं।
युद्ध वीरांगनाओं व शहीद सैनिकों के परिजनों में दुखेड़ी निवासी नसीब कौर, वशिष्ठ नगर की लाजवंती, टुंडली की प्रीतम कौर, राजिन्द्र नगर की श्रीमती सतविन्द्र कौर, मतिदास नगर की जसविन्द्र कौर, कस्तूरबा कालोनी की विनोद आंनद, पंजोखरा की कुलविन्द्र कौर, अंबिका विहार की कृष्णा देवी, प्रभु प्रेम पूरम की सुरेन्द्र कौर, वशिष्ठ नगर की चरणजीत कौर, डिफैंस इन्कलेव की कमलेश रानी, पंजोखरा निवासी हरदीप कौर, गरनाला निवासी जसप्रीत कौर, डिफैंस कालोनी निवासी हरमीत कौर, सिविल लाईन अम्बाला शहर निवासी श्रीमती कंचन दुआ, महेशनगर नगर से श्रीमती पूजा शामिल हैं।
बॉक्स:- आपातकालीन सेवाओं के लिए सम्मानित होने वालों में अम्बाला कैंट से श्रीमती राम मूर्ति देवी, हरगुलाल रोड अम्बाला कैंट से श्रीमती शंकुतला रानी, चीडि़मार मोहल्ला अम्बाला कैंट से श्रीमती उषा रानी, राम नगर अम्बाला छावनी से सोम प्रकाश, रणजीत नगर अम्बाला कैंट से श्रीमती संतोष बक्सी, राम कृष्ण कालोनी अम्बाला कैंट से जय प्रकाश, आहलुवालिया बिल्डिंग अम्बाला कैंट से आनंद कुमार गर्ग, अम्बाला कैंट से बलबीर सिंह शामिल हैं।
हिन्दी आंदोलन के तहत बीसी बाजार अम्बाला कैंट से स्वर्गीय श्री सतीश मित्तल के परिजन तथा अशोक नगर महेशनगर अम्बाला कैंट से शांति स्वरूप शर्मा शामिल हैं।
बॉक्स:- हरियाणा के महामहिम राज्यपाल प्रो0 असीम कुमार घोष ने राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सराहनीय कार्य करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस कर्मचारियों, खेल गतिविधियों व शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों एवं खिलाडियों तथा अन्य गतिविधियों में बेहतरीन कार्य करने वाले लोगों को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में आशा सिंह गार्डन से डा. साहिल कंसल, एमडीएसडी महाविद्यालय से डा. मंजू तोमर, कच्चा बाजार अम्बाला छावनी से कुमारी सुनैना गुप्ता, जिला एवं सत्र न्यायधीश कार्यालय से जगदीश लाल, मैडिकल ऑफिसर डा. मयंक गुप्ता, चंद्रपुरी कालोनी से सुश्री हर्ष, ग्रीन पार्क महेशनगर से सुश्री दिविका, कांशी नगर माडल टाउन से सुश्री पावनी, रजौली सरपंच सुनीता रानी, अम्बाला शहर से समाजसेवी विजय चड्डा, निरीक्षक हरजिन्द्र सिंह, उप निरीक्षक जय कुमार, हैड कांस्टेबल मनदीप सिंह, उप निरीक्षक सुलतान सिंह, सब इंस्पैक्टर शम्भू, डा. प्रीति गुप्ता, नर्सिंग अधिकारी श्रीमती गुरप्रीत कौर, जीएमएन कालेज से डा. भारती विज, सुभाष पार्क मैनेजमैंट कमेटी के चेयरमैन संजीव वालिया, समाजसेवी डा. आर.के. अनेजा, कुमारी अंशिका गोयल शामिल हैं।
राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा देशभक्ति, पंजाबी, राजस्थानी, बैंगोली आदि राज्यों की संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये तथा हरियाणा पुलिस की टुकड़ी द्वारा बुलट मोटरसाईकल पर स्टंट दिखाकर बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। इसी प्रकार हरियाणा पुलिस के घुडसवार दस्ते ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। समारोह में पुलिस के अलावा पीआरटीसी जहान खेला होशियारपुर पंजाब की टुकड़ी, राजकीय रेलवे पुलिस, हरियाणा पुलिस अकादमी मधुवन, जिला पुलिस की महिलाओं की टुकड़ी, एचएपी बटालियन मधुबन, जिला पुलिस की टुकड़ी, गृहरक्षी, एनसीसी तथा स्काउट की टुकडियों ने भी बेहतरीन परेड एवं मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया। हरियाणा पुलिस अकादमी के बैंड ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान परेड का नेतृत्व कर रहे एसीपी आयुष यादव को भी महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया। इसके साथ-साथ कार्यक्रम में हरियाणा पुलिस सशस्त्र मधुबन की टुकड़ी को पहला, पीआरटीसी जहान खेला होशियारपुर पंजाब की टुकड़ी को दूसरा स्थान व एचएपी महिला मधुबन पुलिस की टुकडी को तीसरा स्थान मिला। इसी प्रकार जूनियर विंग में एनसीसी की टुकडी ने पहला व स्काउटस की टीम को दूसरा स्थान मिला। इन सभी टुकडियों का नेतृत्व कर रहे प्लाटून कमांडर को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। महामहिम ने इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों व अन्य के साथ सामुहिक चित्र खिचवाकर उन्हें प्रोत्साहित किया।
ये रहे मौजूद:- इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला, हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर, उपायुक्त अजय सिंह तोमर, आईजी पंकज नैन, प्रिंसीपल जज फैमिली कोर्ट अम्बाला प्रशांत राणा, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह सेखावत, भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, मेयर शैलजा सचदेवा, आईपीएस आयुष यादव, एएसपी उत्तम, नगर निगम से एएमसी दीपक सूरा, एसपी सीईआईडी राकेश कालिया, अतिरिक्त उपायुक्त महेन्द्र पाल, एसडीएम दर्शन कुमार, सीईओ जिला परिषद गगनदीप, आरटीए सुशील कुमार, नगराधीश अभिषेक, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा, विधानसभा संयोजक रितेश गोयल, भाजपा पदाधिकारी गुरविन्द्र सिंह माणकपुर, कर्मचंद गोल्डी सैनी, विवेक गुप्ता, दिनेश लदाणा, हितेष जैन, संजीव गोयल टोनी, अनुभव अग्रवाल, मनीष आनंद मन्नी, हितेन्द्र चौधरी, संजय लाकड़ा, के साथ-साथ अन्य मौजूद रहे।
————————————————————–
अम्बाला, 15 अगस्त
राज्य स्तरीय कार्यक्रम के उपरांत महामहिम राज्यपाल ने पुलिस ऑफिसर इंस्टीटयूट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज हमारे इतिहास का महत्वपूर्ण दिन है और मुझे इस महत्वपूर्ण दिन पर यहां पर आने का गौरव प्राप्त हुआ है। आज के कार्यक्रम में जितने लोगों ने भाग लिया मैं उन सबका भी धन्यवाद करता हूं। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जो प्रस्तुतियां दी गई है वह काबिले तारीफ हैं। उन्होंने इस मौके पर सभी प्रदेशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की बधाई भी दी और कहा कि देश के हीरो नेताजी सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी समेत कईं क्रांतिकारियों ने हमें आजादी दिलाई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृतव में प्रदेश लगातार विकास की राह पर चल रहा है। शिक्षा, खेल समेत हर क्षेत्र में हरियाणा अग्रणी है। प्रदेश का राज्यपाल होने के नाते मुझे इस बात की खुशी है। भारतीय सेनाओं में भी सबसे ज्यादा हरियाणा के जवान शामिल है, यह भी हमारे लिए हर्ष की बात है। हरियाणा के छात्र, खिलाड़ी, युवाओं व किसानों ने प्रदेश को आगे लाने का काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि 1966 में हरियाणा पंजाब से अलग हो गया, पिछले कईं वर्षों से हरियाणा उन्नति के पथ की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री हरियाणा श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा हर क्षेत्र में निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर है। मैं आशा करता हूं कि सत्ता पक्ष और विपक्ष मिलकर प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने एक बार फिर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।