
अम्बाला 1 जनवरी 2025:
अम्बाला की रहने वाली सुमन देवी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वर्क फ्रॉम होम के जरिए पैसे कमाने का मैसेज आया। उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया, जहां रोजाना ऑनलाइन टास्क और इन्वेस्टमेंट से जुड़ी जानकारी दी जाती थी। शुरुआत में सुमन ने एक हजार रुपए लगाए, जिसके बदले उसे 1600 रुपए लौटाए गए। इसके बाद उसने 7 हजार रुपए लगाए, जिसके बदले 8 हजार रुपए मिले।
हरियाणा में पंचकूला सेक्टर-4 में रहने वाली अम्बाला की सुमन देवी के साथ वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 92 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। महिला ने साइबर क्राइम पंचकूलासेक्टर-20 पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले को लेकर अब पुलिस ठगों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।
बड़ा इन्वेस्टमेंट करवाकर फंसा लिया
ठगों ने भरोसा जीतने के बाद सुमन से 20 हजार और फिर 60 हजार रुपए इन्वेस्ट करवाए। इस तरह सुमन ने कुल 92 हजार रुपए इन्वेस्ट कर दिए। जब उसने अपनी रकम और मुनाफा वापस मांगना शुरू किया, तो उसे ग्रुप से बाहर कर दिया गया। सुमन की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस थाना सेक्टर-20 में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब ठगों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।
