
अंबाला के नन्हेड़ा में आज पंजाब के मलोट निवासी 40 साल के बिट्टू की गर्दन कट गई। जिसे तुरंत अंबाला कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया गया और उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। बिट्टू अपने दोस्त के साथ बाइक पर मलोट से नन्हेड़ा बहन के घर आया था। इस दौरान बाइक पर बिट्टू पीछे बैठा हुआ था कि उसी दौरान उसकी गर्दन में पतंग की डोर लिपट गई। जिससे गर्दन पर गहरा कट लग गया।
