
अम्बाला डायरी न्यूज़

अम्बाला डायरी न्यूज़

अम्बाला डायरी न्यूज़

अम्बाला डायरी न्यूज़

अम्बाला डायरी न्यूज़

अम्बाला डायरी न्यूज़
तिरंगे को सम्मानपूर्वक उतारा गया
अंबाला। शहर के प्रेम नगर स्थित विशाल मेगा मार्ट में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पूरे इलाके में घना काला धुआं छा गया और लोग दहशत में आ गए। शोरूम में लगी आग की लपटें तेजी से फैलती गईं और देखते ही देखते पूरा मार्ट जलकर खाक हो गया। इस दौरान बिल्डिंग के ऊपर लगा तिरंगा सम्मानपूर्वक उतारकर सुरक्षित स्थान पर रखा गया।
फायर ब्रिगेड कर्मचारी की तबीयत बिगड़ी
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। राहत व बचाव कार्य में जुटे कर्मचारियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन लगातार उठते धुएं की वजह से एक फायर ब्रिगेड कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गई, जिसे तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाई गई।
पूरा मार्ट जलकर खाक
फायर ब्रिगेड कर्मचारी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया और कड़ी मेहनत के बाद आग को काबू में लिया गया। SHO बलदेवनगर ने कहा कि फिलहाल आग पूरी तरह बुझा दी गई है और अब जांच की जाएगी कि आग लगने की वजह क्या रही। घटना में मेगा मार्ट का सारा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।
