हाथीखाना मंदिर में आयोजन, कैबिनेट मंत्री Anil Vij रहे मुख्य अतिथि
हाथीखाना मंदिर में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में पूजा अर्चना करते कैबिनेट मंत्री अनिल विज।
हाथीखाना मंदिर में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में कैबिनेट मंत्री अनिल विज को सम्मनित करते अम्बाला के डीसी।मंत्री श्री अनिल विज जी के उत्तम स्वास्थ्य व अम्बाला की उन्नन्ति के लिए महादेव को ध्वज चढ़ाया कैलाश मंदिर हाथी खानाकैलाश मंदिर हाथी खानामंत्री श्री अनिल विज जी को महादेव का ध्वज भेंट करते सर्वेश शर्मा शम्मी चौहानहाथीखाना मंदिर में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में संबोधित करते कैबिनेट मंत्री अनिल विज।
अंबाला। शहर के प्राचीन हाथीखाना मंदिर में सोमवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री Anil Vij बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।
इस मौके पर अनिल विज ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की अटूट आस्था और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। यह पर्व देश की भावी पीढ़ियों को अपनी सभ्यता और विरासत पर गर्व करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने बताया कि 11 मई 1951 को सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रयासों से पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी, जिसके 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह पर्व मनाया जा रहा है।
विज ने कहा कि जहां पूरे देश में इस ऐतिहासिक अवसर को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, वहीं अंबाला के इस प्राचीन मंदिर में भी श्रद्धा भाव के साथ आयोजन किया गया।