
अम्बाला, 5 मई:
पत्रकारिता के नाम पर सरकारी अधिकारियों को धमकाने के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डेरा बसी का रहने वाला दीपक शर्मा नामक युवक को अम्बाला में मंडी सचिव को डराने-धमकाने और पुलिस कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अम्बाला छावनी के पड़ाव थाना प्रभारी (एसएचओ) ने आज इस मामले की जानकारी दी। उनके अनुसार, आरोपी दीपक शर्मा खुद को पत्रकार बताकर मंडी सचिव को धमका रहा था। यही नहीं, जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने पुलिसकर्मियों से भी अभद्र व्यवहार किया, जिसकी शिकायत भी दर्ज करवाई गई है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस पर एफआईआर दर्ज की और आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया। आज दीपक शर्मा को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या आरोपी का किसी बड़े नेटवर्क से संबंध है या उसने पहले भी ऐसे किसी कृत्य को अंजाम दिया है।
