


अम्बाला 5 मई 2025: अम्बाला सोमवार को यूनिट अंबाला कैंट संबंधित एच एस ई बी वर्कर यूनियन के आह्वान पर डिविजन कार्यालय के अधीन सभी सब डिविजन में सब यूनिट स्तर पर कार्यकारी अभियंता अंबाला कैंट की वादाखिलाफी के विरोध में पूर्व निर्धारित 2 घंटे वर्क सस्पेंड करके विरोध प्रदर्शन किया गया। पूर्व में कर्मचारियों के कामों के लिए दिए गए नोटिस के अनुसार 24 अप्रैल को सब यूनिट स्तर पर दो घंटे विरोध प्रदर्शन किया गया।जिसके बाद उसी दिन कार्यकारी अभियंता महोदय अंबाला कैंट द्वारा पत्र जारी करके 1 मई 3 बजे यूनियन को मीटिंग के समय दिया गया। यूनिट ने निगम हित और जनता हित में अपना विरोध प्रदर्शन 1 मई तक के लिए स्थगित कर दिया। मीटिंग के लिए यूनिट प्रतिनिधिमंडल जब 1 मई को डिविजन कार्यालय पहुंचे तो कार्यकारी अभियंता मीटिंग में नहीं पहुंचे और ना ही यूनियन को मीटिंग को स्थगित करने या किसी और दिन मीटिंग करने का कोई संदेश दिया।
अधिकारी द्वारा यूनियन को बुलाकर खुद मीटिंग में ना पहुंचना या कोई संदेश ना देना यूनियन के साथ खिलवाड़ करने जैसा है।यूनियन के मान सम्मान के लिए कर्मचारी प्रतिबद्ध है । उचित एवं लंबित मांगों को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं है अधिकारी के पास यूनिट से बात करने तक का समय नहीं है काम तो दूर की बात है।अधिकारी की कार्यशैली का विरोध करने के अलावा यूनियन के पास कोई विकल्प नहीं बचता और जब कर्मचारी अपने कामों के लिए विरोध प्रदर्शन करते है तो अधिकारी द्वारा कारवाई करने का डर दिखाया जाता है।
यूनियन का प्रेस के माध्यम से उच्च अधिकारियों को साफ संदेश है उचित एवं लंबित कामों को करने के बजाय अगर कारवाई का डर दिखाया जाता है तो यूनियन अधिकारियों की ऐसे कार्यशैली का कड़ा विरोध करती है।कर्मचारियों के जायज मांगों के लिए यूनियन हर तरह से संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है। यूनियन ने हमेशा बातचीत के माध्यम से सभी समस्याओं का हल निकालने को प्राथमिकता दी है। बातचीत से ही सभी समस्याओं का हल निकल सकता है। अधिकारी चाहे तो यूनियन को निश्चित समय देकर मीटिंग का समय दे सकते है यूनियन हमेशा बातचीत के लिए तैयार है लेकिन अगर अधिकारी कर्मचारी विरोधी सोच को छोड़ कर बातचीत भी नहीं करना चाहते तो ये बात निगम हित और जनता हित में नहीं है।यूनिट के नोटिस अनुसार अंबाला कैंट यूनिट के आह्वान पर दो घंटे का विरोध प्रदर्शन सभी सब यूनिटों में जारी है अगर बातचीत का कोई मैसेज निश्चित समय का आता है तो ही विरोध प्रदर्शन को रोकने के बारे में सोचा जा सकता है।
आज का धरना प्रदर्शन नंबर 1 में सब यूनिट में तिलक राज की अध्यक्षता एवं स्टेज का संचालन संदीप,नंबर 2 में अध्यक्ष सब यूनिट उप प्रधान रोशन लाल, स्टेज संचालन कैशियर प्रमोद कुमार , बब्याल मे अध्यक्ष उप प्रधान सतीश कुमार स्टेज संचालन सीनियर वाइस प्रधान विशाल गुज्जर , इंडस्ट्री एरिया में अध्यक्ष सब यूनिट प्रधान नवीन कुमार, स्टेज संचालन सचिव सुभाष चंद, बराड़ा में अध्यक्ष यूनिट प्रधान सतबीर देशवाल, स्टेज संचालन उप प्रधान सुशील सिंगला,केसरी में अध्यक्ष सब यूनिट प्रधान प्रेम पाल, स्टेज संचालन सब यूनिट सचिव संदीप सिंह ने किया।
