

अम्बाला 5 मई 2025: हरियाणा का पानी रोककर हरियाणा को पानी न देने की मांग पर अड़े हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान ने नंगल डैम पर ताला लगा दिया था और एक ही बात पर अड़े हैं कि हरियाणा को एक बूंद भी पानी नहीं देंगे। इस मुद्दे पर सोमवार को अंबाला शहर में बोलते हुए हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री असीम गोयल ने भगवंत मान आड़े हाथों लिया। उन्होंने भगवंत मान को एक्सिडेंटल राजनीतिज्ञ और कॉमेडियन बता डाला। गोयल ने कहा कि भगवंत मान एक कॉमेडियन हैं और ये स्टेज तो संभाल सकते हैं मगर स्टेट नहीं। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुओं की धरती है। बानी में पानी को पिता का दर्जा दिया गया है। पानी सभी के लिए है और पंजाब छोटे भाई का पानी रोक रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री भाईचारा खराब कर रहे हैं। रोटी बेटी का रिश्ता है पंजाब से उसे पंजाब के सीएम खराब न करें।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने एक ‘खिलौना विमान’ दिखाते हुए जिस पर राफेल लिखा हुआ है और उसमें नींबू-मिर्च लटकी हुई है कहा कि यह सरकार जो बहुत बातें करती है, कहती है कि हम आतंकवादियों को कुचल देंगे – राफेल लेकर आए, लेकिन वे अपने हैंगर में मिर्च और नींबू लटकाए हुए हैं। वे आतंकवादियों, उनका समर्थन करने वालों और उनके समर्थकों के खिलाफ कब कार्रवाई करेंगे?” इस पर जवाब देते हुए हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा कांग्रेस 2 ही मोड में रहती है एक वोट कैसे हथ्याई जाए और दूसरा आकाओं को खुश कैसे किया जाए रफाल आने से सुरक्षा की दृष्टि से मजबूती मिली है। यह उसे खिलौना दर्शा रहे हैं। कांग्रेस ने हर मोर्चे पर देश को कमजोर रखा है। आज इनसे देश की मजबूती बर्दाश्त नही हो रही इन्होंने देश को पिट्ठू बनाकर रखा इसलिए ये अंट शंट बोल रहे हैं।
